फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ढालपुर में राज्य स्तरीय हैंडबाल प्रतियोगिता का आगाज, ये टीमें अगले दौर में पहुंची

Sat, 06 Apr 2019 06:48 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कुल्लू
विज्ञापन
हैंडबाल प्रतियोगिता कुल्लू - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

ढालपुर मैदान में 27वीं राज्यस्तरीय वरिष्ठ महिला एवं पुरुष वर्ग की तीन दिवसीय हैंडबाल प्रतियोगिता शुरू हो गई है। शनिवार को प्रतियोगिता का शुभारंभ समाजसेवी सुभाष चंद्र शर्मा ने किया। संघ के अध्यक्ष भारत साहनी ने मुख्य अतिथि का कुल्लवी परंपरा के तहत स्वागत किया।

विज्ञापन


इस दौरान संघ के अन्य सदस्य भी मौजूद रहे। प्रदेश हैंडबाल संघ के बैनर तले चल रही प्रतियोगिता में सूबे से महिला एवं पुरुष वर्ग में 18 टीमें भाग ले रही हैं। इनमें चार पुरुष और 12 अंतरराष्ट्रीय महिला खिलाड़ी भी भाग ले रहे हैं।

मुख्यातिथि सुभाष शर्मा ने युवाओं के लिए नशे से दूर रहने का आह्वान किया। अंतरराष्ट्रीय हैंडबाल खिलाड़ी वरुण शर्मा ने कहा कि वह राज्य देश स्तरीय एवं अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भारत का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं।
विज्ञापन


शनिवार को पहला मुकाबला स्टेट होस्टल और कांगड़ा के बीच हुआ, जिसमें कांगड़ा की टीम विजेता रही। दूसरा मैच हमीरपुर व ऊना के बीच खेला गया, जिसमें ऊना की टीम ने बाजी मारी है।

तीसरा मैच मंडी व किन्नौर के बीच हुआ, जिसमें मंडी की टीम ने मैच जीतकर अगले दौर में प्रवेश पाया है। भारत साहनी ने कहा कि यह प्रतियोगिता छह अप्रैल से आठ अप्रैल तक चलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें