कानपुर साउथ मैदान में जीत की खुशी मनाते आदर्श क्लब के खिलाड़ी।
- फोटो : अमर उजाला
कानपुर में प्रथम राजू शर्मा स्मारक क्रिकेट प्रतियोगिता में शुक्रवार को आदर्श क्लब ने सोनेट क्लब को चार विकेट से हराकर फाइनल में प्रवेश कर लिया। किदवई नगर स्थित कानपुर साउथ मैदान में सोनेट क्लब ने पहले बल्लेबाजी की।
पूरी टीम 33 ओवरों में 107 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। जवाब में उतरी आदर्श क्लब की टीम ने 22.4 ओेवरों में छह विकेट खोकर लक्ष्य प्राप्त कर लिया। इनकी ओर से हिमांशु तिवारी ने आठ चौकों की मदद से 45 व अमन अवस्थी ने 38 रनों की पारी खेली।
मैन ऑफ द मैच हिमांशु तिवारी चुने गए। फाइनल मुकाबला आठ अप्रैल को कानपुर साउथ मैदान में ग्रेजुएट क्लब व आदर्श क्लब के बीच खेला जाएगा।