फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IBL: जानिए क्यों भड़क उठीं ज्वाला गट्टा?

Wed, 14 Aug 2013 12:28 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
इंडियन बैडमिंटन लीग (आईबीएल) में की गई महिला डबल्स की उपेक्षा ने ज्वाला गट्टा और अश्वनी पोनप्पा को मिलाने का काम कर दिया है।
विज्ञापन


पहले कॉमनवेल्थ गेम्स का स्वर्ण और उसके बाद वर्ल्ड चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीतने का कारनामा कर दिखाने वाली इस जोड़ी ने मंगलवार को आईबीएल के मंच से ही डबल्स के साथ किए जा रहे सौतेले व्यवहार पर अपना गुस्सा सामने रख दिया।

एक तो इस आईबीएल में महिला डबल्स के मुकाबले नहीं रखे गए हैं ऊपर से दोनों का ही बेस प्राइज 50 से घटाकर 25 हजार डॉलर करना पड़ा।

ज्वाला ने कहा कि यह सही है कि बैडमिंटन देश में प्रगति कर रहा है लेकिन डबल्स को लेकर न तो माहौल है और न ही कोई सिस्टम है। डबल्स को लेकर कुछ परिवर्तन की जरूरत है।
विज्ञापन

बैडमिंटन का नया दौरः IBL के कोर्ट पर लिखा जाएगा इतिहास

ज्वाला ने कहा कि उन्हें हैरानी है कि उनकी जोड़ी ने दो बड़े कारनामे किए। बावजूद इसके उनके पास कोई प्रायोजक नहीं आया। अश्वनी ने भी ज्वाला के सुर में सुर मिलाते हुए कहा कि डबल्स को प्रमुखता दिए जाने की जरूरत है।
विज्ञापन


इस जोड़ी ने पिछले कुछ समय से अपने अलग रास्ते तो बना लिए। लेकिन उन्होंने अब फिर साथ खेलने का निर्णय ले लिया है।

पहले के मुकाबले अपना वजन काफी कम करने वाली ज्वाला ने खुलासा किया कि इस वर्ष अक्टूबर से उन दोनों ने एक साथ खेलने की योजना बनाई है। यह सब आपसी बातचीत से संभव हुआ है। यह जोड़ी बैडमिंटन में भारत की सबसे सफल जोड़ी रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें