फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

WTT Contender : भारतीय टेबल टेनिस खिलाड़ी श्रीजा अकुला ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाली पहली भारतीय बनीं

Sun, 23 Jun 2024 11:26 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

पेरिस ओलंपिक के लिए क्वालिफाई कर चुकी श्रीजा ने फाइनल में चीन की डिंग यिजी को 4-1 से हराया। श्रीजा ने इस टूर्नामेंट में कुल दो स्वर्ण पदक अपने नाम किए। 
विज्ञापन
श्रीजा अकुला - फोटो : SAI Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अगले महीने से होने वाले पेरिस ओलंपिक से पहले भारतीय महिला टेबल टेनिस खिलाड़ी श्रीजा अकुला ने शानदार प्रदर्शन करते हुए इतिहास रच दिया। श्रीजा डब्ल्यूटीटी कंटेंडर में सिंगल्स वर्ग का खिताब जीतने वाली पहली भारतीय खिलाड़ी बन गईं। पेरिस ओलंपिक के लिए क्वालिफाई कर चुकी श्रीजा ने फाइनल में चीन की डिंग यिजी को 4-1 से हराया। श्रीजा ने इस टूर्नामेंट में कुल दो स्वर्ण पदक अपने नाम किए। 
विज्ञापन


महिला सिंगल्स फाइनल में अकुला की शुरुआत थोड़ी खराब रही और वह अपनी चीनी प्रतिद्वंद्वी को पहला गेम 10-12 से गंवा बैठीं। लेकिन उन्होंने जोरदार वापसी करते हुए अगले चार गेम 11-9, 11-6, 11-8, 11-6 से जीतकर स्वर्ण पदक अपने नाम कर लिया। इस तरह भारत ने तीन स्वर्ण और एक रजत पदक के साथ अपना अभियान खत्म किया।

महिला डबल्स में भी जीता स्वर्ण
श्रीजा ने अर्चना कामथ के साथ मिलकर महिला डबल्स वर्ग में हमवतन दीया चिताले और यशस्विनी घोरपड़े को 3-0 (11-9, 11-6, 12-10) से हराकर दूसरा स्वर्ण भी जीता। भारत ने पुरुष डबल्स वर्ग में भी स्वर्ण पदक जीता। हरमीत देसाई और मानव ठक्कर की जोड़ी ने अजीज सोलंके और ओलाजिदे ओमोटायो को 3-0 (11-811-9, 11-8) से हराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें