फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ACT: ओलंपिक की सफलता दोहराने उतरेगी भारतीय हॉकी टीम, एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी में चीन के खिलाफ शुरू करेगी अभियान

Sat, 07 Sep 2024 08:15 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

भारत इस टूर्नामेंट में चैंपियन बनने के प्रबल दावेदार के रूप में शुरुआत करेगा जहां उसका सामना चीन, जापान, पाकिस्तान, कोरिया और मलेशिया जैसी एशिया के शीर्ष टीमों से होगा।
विज्ञापन
भारतीय हॉकी टीम - फोटो : @TheHockeyIndia
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय पुरुष हॉकी टीम एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी में रविवार को मेजबान चीन के खिलाफ अपने अभियान की शुरुआत करेगी। पेरिस ओलंपिक में कांस्य पदक जीतने वाली पुरुष टीम की नजरें अपने खिताब का बचाव करने पर टिकी होंगी। भारत इस टूर्नामेंट में चैंपियन बनने के प्रबल दावेदार के रूप में शुरुआत करेगा जहां उसका सामना चीन, जापान, पाकिस्तान, कोरिया और मलेशिया जैसी एशिया के शीर्ष टीमों से होगा। 
विज्ञापन

गत चैंपियन के तौर पर अभियान की शुरुआत करेगा भारत 
भारत ने पिछले साल घरेलू मैदान पर खिताब जीता था, जिससे वह टूर्नामेंट के इतिहास में चार खिताब जीतने वाली एकमात्र टीम बन गई। पेरिस ओलंपिक के बाद कुछ दिन का विश्राम लेने वाले भारतीय कप्तान हरमनप्रीत सिंह महाद्वीपीय चैंपियनशिप में अपना दबदबा जारी रखना चाहते हैं। चीन के बाद भारत अपने दूसरे मैच में नौ सितंबर को जापान से भिड़ेगा। इसके बाद उसका 11 सितंबर को पिछले साल के उपविजेता मलेशिया, 12 सितंबर को कोरिया और 14 सितंबर को चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान से मुकाबला होगा। सेमीफाइनल और फाइनल क्रमशः 16 और 17 सितंबर को खेले जाएंगे।
विज्ञापन

'एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी जीतकर ओलंपिक चक्र की शुरुआत करना चाहेंगे'
हरमनप्रीत ने कहा, पिछले साल एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी ने हमें एशियाई खेलों में जाने के लिए सही लय प्रदान की और इसके बाद हम ओलंपिक खेलों में फिर से पोडियम पर पहुंचने में सफल रहे। इस बार भी हम इस टूर्नामेंट को जीतकर नए ओलंपिक चक्र की शुरुआत करना चाहते हैं। हमारी टीम में ओलंपिक में भाग लेने वाले 10 खिलाड़ी शामिल हैं। हमारे पास कुछ युवा खिलाड़ी हैं जो अपना प्रभाव छोड़ने का प्रयास कर रहे हैं। खेल के नजरिये से हमारा आक्रामक खेल और पेनल्टी कॉर्नर हमारे मजबूत पक्ष हैं लेकिन हम विशेष रूप से जापान, मलेशिया और पाकिस्तान जैसी टीमों के खिलाफ मजबूत रक्षापंक्ति के साथ खेलना चाहेंगे। विश्व रैंकिंग अंकों के लिहाज से यह हमारे लिए महत्वपूर्ण टूर्नामेंट है और हम चुनौती के लिए तैयार हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें