फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chess: प्रज्ञानंद और गुकेश नहीं दे सके टक्कर, फैबियानो कारुआना ने सुपरबेट क्लासिक में बरकरार रखा खिताब

Sat, 06 Jul 2024 12:53 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बुचारेस्ट

सार

कारुआना क्लासिकल प्रारूप में नीदरलैंड के अनीश गिरी से हार गए, जिससे मुकाबला रोचक बन गया क्योंकि गुकेश, प्रज्ञानंद और फ्रांस के अलीरेजा फिरौजा सभी उनकी बराबरी पर पहुंच गए।
विज्ञापन
आर प्रज्ञानंद - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रज्ञानंद और डी गुकेश जैसे शीर्ष भारतीय ग्रैंडमास्टर प्रभावित नहीं कर सके और इन्हें चार खिलाड़ियों के बीच खेले गए टाइब्रेकर में हार का सामना करना पड़ा। वहीं, दुनिया के दूसरे नंबर के खिलाड़ी फैबियानो कारुआना ने तीनों रैपिड गेम जीतकर सुपरबेट क्लासिक में अपने खिताब का सफलतापूर्वक बचाव किया।
विज्ञापन

कारुआना क्लासिकल प्रारूप में नीदरलैंड के अनीश गिरी से हार गए, जिससे मुकाबला रोचक बन गया क्योंकि गुकेश, प्रज्ञानंद और फ्रांस के अलीरेजा फिरौजा सभी उनकी बराबरी पर पहुंच गए। प्रज्ञानंद मुख्य बाजी में अलीरेजा के सामने एक समय बेहद मुश्किल स्थिति में फंसे हुए थे। यदि फ्रांसीसी खिलाड़ी क्लासिकल दौर की इस बाजी को जीत जाता तो फिर वह कारुआना से आगे निकल जाते और विजेता का फैसला करने के लिए टाइब्रेकर की जरूरत नहीं पड़ती, लेकिन कारुआना हार गए, जबकि गुकेश और प्रज्ञानंद ने अपनी अपनी बाजियां ड्रॉ खेली जिससे विजेता का फैसला करने के लिए चार खिलाड़ियों के बीच टाइब्रेकर की स्थिति बन गई।
विज्ञापन

कारुआना ने दिखाया कि आखिर उन्हें क्यों टाइब्रेकर का मास्टर कहा जाता है। उन्होंने साबित कर दिया कि वे युवा पीढ़ी से बेहतर प्रदर्शन कर सकते हैं। अमेरिका के इस खिलाड़ी ने टाइब्रेकर में अपने तीनों प्रतिद्वंदियों गुकेश, प्रज्ञानंद और अलीरेजा को हराकर पुरस्कार जीता। इससे पहले प्रज्ञानंद टूर्नामेंट में अपनी पहली हार की तरफ बढ़ रहे थे, लेकिन अलीरेजा की एक गलती का फायदा उठाकर वह बाजी ड्रॉ करने में सफल रहे। गुकेश ने वेस्ली सो के साथ अंक बांटकर टाइब्रेकर में खेलने का हक पाया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें