फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Paris Olympics : भारत के शीर्ष गोल्फर शुभांकर शर्मा ने किया कमाल, ओलंपिक का टिकट कटाया

Tue, 18 Jun 2024 06:52 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

शुभांकर दो बार एशियाई टूर के विजेता हैं और ओपन चैंपियनशिप 2023 में सर्वश्रेष्ठ फिनिश करने वाले भारतीय हैं। पिछले महीने शुभांकर ने टारगेट पोडियम ओलंपिक योजना (टॉप्स) पहल की सराहना की थी।
विज्ञापन
शुभांकर शर्मा - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत के शीर्ष पुरुष गोल्फर शुभांकर शर्मा ने कमाल करते हुए अगले महीने होने वाले पेरिस ओलंपिक का टिकट कटा लिया है। शुभांकर के अलावा गगनजीत भुल्लर ने भी इसके लिए क्वालिफाई कर लिया है और यह दोनों खिलाड़ी पेरिस में पुरुष गोल्फ इवेंट में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे। इन्होंने ओलंपिक गोल्फ रैंकिंग में शीर्ष 60 गोल्फर के तौर पर इस टूर्नामेंट के लिए क्वालिफाई किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

शुभांकर और गगनजीत की रैंकिंग क्रमशः 48 और 54 है। पुरुषों के लिए रैंकिंग की कटऑफ तिथि 17 जून थी, जबकि महिलाओं की कटऑफ तिथि 24 जून है। गगनदीप अनुभवी गोल्फर हैं और 11 बार एशियन टूर चैंपियन रह चुके हैं। उन्होंने 2006 एशियन गेम्स में रजत पदक जीता था। 2013 में उन्हें अर्जुन अवॉर्ड से सम्मानित किया गया था। वहीं, शुभांकर दो बार एशियाई टूर के विजेता हैं और ओपन चैंपियनशिप 2023 में सर्वश्रेष्ठ फिनिश करने वाले भारतीय हैं। पिछले महीने शुभांकर ने टारगेट पोडियम ओलंपिक योजना (टॉप्स) पहल की सराहना की थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें