फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Asian Games 2023: एशियाई खेलों में कमाल करने वाले खिलाड़ियों का सम्मान, भारतीय सेना प्रमुख ने जीता दिल

Wed, 11 Oct 2023 01:24 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

एशियाई खेल 2023 में भारत ने शानदार प्रदर्शन किया और कुल 107 पदक अपने नाम किए। पदक जीतने वाले खिलाड़ियों में कई खिलाड़ी सेना के थे। इन सभी खिलाड़ियों का भारतीय सेना प्रमुख जनरल मनोज पांडे ने सम्मान किया। 
 
विज्ञापन
एशियाई खेल 2023 में शामिल खिलाड़ियों का सम्मान - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एशियाई खेल 2023 में भारत ने ऐतिहासिक प्रदर्शन किया है। पहली बार भारत की झोली में किसी एशियाई खेल में 100 से ज्यादा पदक आए। भारत ने हांगझोऊ एशियाई खेलों में कुल 107 पदक अपने नाम किए। यह इस प्रतियोगिता में भारत का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन रहा। इससे पहले भारत ने 2018 एशियाई खेलों में 70 पदक जीते थे। भारत ने इस बार 28 स्वर्ण अपने नाम किए। किसी भी एशियाई खेलों में यह भारत द्वारा जीते गए स्वर्ण पदकों का सर्वाधिक आंकड़ा है।
विज्ञापन


 

भारतीय खिलाड़ी इस बार 100 पार के नारे के साथ हांगझोऊ के लिए रवाना हुए थे और इसे हकीकत में बदलकर ही वापस लौटे। भारत के 100 पदक होने के बाद सभी ने खिलाड़ियों की मजकर तारीफ की थी। इसके बाद प्रधानमंत्री मोदी ने मंगलवार को सभी खिलाड़ियों का सम्मान किया। अब भारतीय सेना प्रमुख जनरल मनोज पांडे ने भी उन खिलाड़ियों का सम्मान किया, जो सेना का हिस्सा हैं और एशियाई खेलों में देश का प्रतिनिधित्व कर रहे थे। इन खिलाड़ियों में स्वर्ण पदक जीतने वाले नीरज चोपड़ा और अविनाश साबले भी शामिल थे।सेना प्रमुख ने एशियाई खेलों में भाग लेने वाले सेना के जवानों के साथ बातचीत भी की।



खिलाड़ियों के सम्मान का कार्यक्रम दिल्ली के मानेकशॉ सेंटर में रखा गया था। इस दौरान नीरज चोपड़ा ने कहा "हमें बहुत अच्छा महसूस हो रहा है... आज हम सेना प्रमुख से मिलने जा रहे हैं। सेना में शामिल हर खिलाड़ी उनसे मिलने जा रहा है। भारतीय सेना ने हमेशा खिलाड़ियों का समर्थन किया है... हमें हमेशा सेना पर गर्व है, चाहे हम इसका हिस्सा हों या नहीं।"
विज्ञापन




इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली के मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में एशियाई खेलों में शामिल सभी खिलाड़ियों का सम्मान किया था। उन्होंने पदक जीतने वाले खिलाड़ियों की जमकर तारीफ की थी और उनके लिए कई सुविधाओं का एलान भी किया था। इसके साथ ही उन्होंने खिलाड़ियों से डोपिंग के खिलाफ जागरुकता फैलाने की अपील भी की थी। पीएम ने पदक नहीं जीत पाने वाले खिलाड़ियों की हौसला अफजाई करते हुए कहा था कि आप ओलंपिक के लिए मन लगाकर तैयारी में जुट जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें