फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Paris Olympics: तीरंदाज दीपिका कुमारी व्यक्तिगत वर्ग के प्री क्वार्टर फाइनल में पहुंचीं, इस खिलाड़ी को दी मात

Wed, 31 Jul 2024 05:04 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पेरिस

सार

दीपिका ने क्विंटी के खिलाफ 2-0 की शुरुआती बढ़त बना ली थी। दीपिका ने पहले सेट में 29 का स्कोर किया, जबकि नीदरलैंड की उनकी प्रतिद्वंद्वी 28 का स्कोर ही कर सकीं।
विज्ञापन
दीपिका कुमारी - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दीपिका कुमारी महिला व्यक्तिगत तीरंदाजी के प्री क्वार्टर फाइनल में पहुंच गई हैं। दीपिका ने पेरिस ओलंपिक के मुकाबले में नीदरलैंड की क्विंटी रोएफेन को 6-2 से हराया। दीपिका का अंतिम-16 का मुकाबला तीन अगस्त को होगा। अब उनका सामना प्री क्वार्टर फाइनल में जर्मनी की मिशेले क्रोपेन से होगा। कुछ दिन पहले भारतीय महिला तीरंदाजों की टीम क्वार्टर फाइनल में नीदरलैंड से हार गई थी जिसमें दीपिका के प्रदर्शन की काफी आलोचना हुई थी। 
विज्ञापन

दीपिका ने क्विंटी के खिलाफ 2-0 की शुरुआती बढ़त बना ली थी। दीपिका ने पहले सेट में 29 का स्कोर किया, जबकि नीदरलैंड की उनकी प्रतिद्वंद्वी 28 का स्कोर ही कर सकीं। पहले सेट में बढ़त लेने के बाद दीपिका क्विंटी से दूसरा सेट 27-29 के स्कोर से गंवा बैठीं। दोनों के बीच एक समय मुकाबला 2-2 की बराबरी पर चल रहा था। हालांकि, तीसरे सेट में दीपिका ने वापसी करते हुए 4-2 की बढ़त बनाई। दीपिका ने 25 का स्कोर किया, जबकि क्विंटी 17 का स्कोर ही कर सकीं। नीदरलैंड की इस खिलाड़ी ने पहला शॉट बाहर खेला जिस कारण उन्हें अंक नहीं मिला। इसके बाद अगले सेट में दीपिका ने अपनी प्रतिद्वंद्वी को कोई मौका नहीं दिया और आसान जीत दर्ज की। 
विज्ञापन

दीपिका का रहा मैच में दबदबा
दूसरा मैच आसान रहा और दीपिका को ज्यादा मेहनत नहीं करनी पड़ी। उन्होंने पहला सेट दो बार 10 और एक बार नौ स्कोर करके जीता। नीदरलैंड की खिलाड़ी ने दूसरे सेट में वापसी की। तीसरे सेट में दीपिका ने एक बार खराब निशाना लगाकर सात स्कोर किया लेकिन फिर भी यह सेट जीता क्योंकि नीदरलैंड की खिलाड़ी का पहला तीर एक भी अंक नहीं बना सका था। इसके बाद दीपिका ने चौथे सेट के आखिरी तीन तीर पर 10,9,9 स्कोर किया और उनकी विरोधी 7, 6, 10 ही स्कोर कर सकीं।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें