फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Paris Olympics: मुक्केबाज लवलीना बोरगोहेन क्वार्टर फाइनल में पहुंचीं, अब चीन की इस खिलाड़ी से होगा सामना

Wed, 31 Jul 2024 04:24 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पेरिस

सार

लवलीना ने महिला 75 किग्रा वर्ग के राउंड ऑफ-16 में नॉर्वे की सुनिवा होफस्टाड को मात दी। लवलीना ने शानदार शुरुआत करते पहला राउंड अपने नाम किया था।
विज्ञापन
लवलीना बोरगोहेन - फोटो : BFI Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय महिला मुक्केबाज लवलीना बोरगोहेन ने राउंड ऑफ 16 मुकाबले में शानदार प्रदर्शन कर जीत दर्ज कर और क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया। उन्होंने यह मुकाबला सर्वसम्मति से जीता। लवलीना ने महिला 75 किग्रा वर्ग के राउंड ऑफ-16 में नॉर्वे की सुनिवा होफस्टाड को मात दी। लवलीना ने शानदार शुरुआत करते पहला राउंड अपने नाम किया था।
विज्ञापन

लवलीना को शुरुआती राउंड में सभी जजों ने 10-10 अंक दिए, जबकि सुनिवा को प्रत्येक जज से नौ-नौ अंक मिले। इस तरह लवलीना ने यह राउंड सर्वसम्मति से अपने नाम किया।  लवलीना ने अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए दूसरे दौर में भी सर्वसम्मति से जीत दर्ज की। लवलीना ने इस दौर में अपनी प्रतिद्वंद्वी पर सटीक मुक्के जड़े जिससे सभी जजों ने उनके पक्ष में फैसला दिया। तीसरे दौर में भी लवलीना ने लय बरकरार रखी और आसानी से जीत हासिल की।

पदक पक्का करने से एक जीत दूर
लवलीना अब ओलंपिक में अपना दूसरा पदक जीतने से एक जीत दूर हैं। लवलीना के सामने क्वार्टर फाइनल में चीन की ली कियान की कड़ी चुनौती होगी जो दो बार की ओलंपिक पदक विजेता हैं। लवलीना को कियान के खिलाफ एशियाई खेलों के महिला 75 किग्रा फाइनल में हार का सामना करना पड़ा था। लवलीना और कियान के बीच चार अगस्त को मुकाबला खेला जाएगा। लवलीना ने टोक्यो ओलंपिक में 69 किलो वर्ग में कांस्य पदक जीता था वह लगातार दूसरे ओलंपिक में पदक जीतने और भारतीय मुक्केबाजी में अभूतपूर्व उपलब्धि अपने नाम करने से महज एक जीत दूर हैं। इस मुकाबले में जीत से लवलीना का कम से कम कांस्य पदक सुनिश्चित हो जाएगा। कियान ने टोक्यो ओलंपिक में 75 किलो वर्ग में रजत पदक जीता था और रियो ओलंपिक 2016 में भी कांस्य पदक अपने नाम किया था। 
विज्ञापन

लवलीना ने अपने पहले दौर के मुकाबले में प्रतिद्वंद्वी मुक्केबाज से दूरी बनाकर जवाबी हमला किया, जबकि नॉर्वे की खिलाड़ी उन्हें पकड़कर समय बर्बाद करने की कोशिश में दिख रही थीं। पर भारतीय मुक्केबाज ने संयम बनाए रखा और सटीक मुक्के जड़कर अंक जुटाए। लवलीना को मुश्किल ड्रॉ मिला है। लेकिन इस चुस्त मुक्केबाज ने हमेशा की तरह चुनौतीपूर्ण मुकाबलों में बेहतर प्रदर्शन की क्षमता जारी रखी जैसी उन्होंने टोक्यो ओलंपिक के क्वार्टर फाइनल में विश्व चैंपियन चेन निएन चिन को हराकर कांस्य पदक हासिल करके दिखाई थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें