भारत की दीवार कहे जाने वाले श्रीजेश टोक्यो और पेरिस ओलंपिक में पदक जीतने वाली टीम का हिस्सा हैं। भारत ने इस तरह ओलंपिक में हॉकी स्पर्धा में अपना 13वां पदक जीता। ओलंपिक में हॉकी भारत के लिए सबसे सफल खेल रहा है। टीम ने हॉकी में अब तक आठ स्वर्ण, एक रजत और चार कांस्य पदक जीते हैं। भारत ने इस तरह 52 साल के लंबे इंतजार के बाद लगातार दो ओलंपिक में पदक जीता। इससे पहले टीम ने 1968 और 1972 में लगातार पदक जीते थे, जबकि इसके बाद टीम ने 1980 में स्वर्ण जीता था। 1980 के बाद भारतीय टीम ने टोक्यो ओलंपिक में कांस्य जीतकर अपने पदक का सूखा समाप्त किया था। भारतीय टीम इस बार भी स्वर्ण से चूक गई, लेकिन कांस्य के साथ अभियान समाप्त करने में सफल रही।