फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Vietnam Open: तनीषा-कपिला की मिश्रित युगल जोड़ी सेमीफाइनल में पहुंची, इस भारतीय जोड़ी को दी मात

Fri, 13 Sep 2024 05:23 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

ध्रुव और तनीषा की छठी वरीयता प्राप्त जोड़ी ने 44 मिनट तक चले क्वार्टर फाइनल मैच में सतीश कुमार करुणाकरण और आद्या वरियाथ की हमवतन शीर्ष वरीयता प्राप्त जोड़ी को 14-21, 21-10, 21-14 से हराया।
विज्ञापन
तनीषा क्रास्टो और ध्रुव कपिला - फोटो : X
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत की तनीषा क्रास्टो और ध्रुव कपिला की मिश्रित युगल जोड़ी ने पहला गेम गंवाने के बाद शानदार वापसी करते हुए वियतनाम ओपन सुपर 100 बैडमिंटन टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है। ध्रुव और तनीषा की छठी वरीयता प्राप्त जोड़ी ने 44 मिनट तक चले क्वार्टर फाइनल मैच में सतीश कुमार करुणाकरण और आद्या वरियाथ की हमवतन शीर्ष वरीयता प्राप्त जोड़ी को 14-21, 21-10, 21-14 से हराया। 
विज्ञापन


क्रास्टो और कपिला को लय में आने में समय लगा। शुरुआती गेम में सतीश और आद्या हावी रहे। इसके बाद क्रास्टो और कपिला ने अच्छा खेल दिखाया और दूसरे गेम में आसानी से जीत दर्ज की। तीसरे और निर्णायक गेम में दोनों जोड़ियों ने एक दूसरे के सामने कड़ी चुनौती पेश की लेकिन क्रास्टो और कपिला ने एक बार बढ़त हासिल करने के बाद उसे बनाए रखा और सेमीफाइनल में जगह बनाई।

वहीं, थारुन मन्नेपल्ली का शानदार अभियान हालांकि अंतिम आठ के मुकाबले में समाप्त हो गया। वह पुरुष एकल क्वार्टर फाइनल में जापान के शोगो ओगावा से 13-21, 13-21 से हार गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें