फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hyderabad Half Marathon: पुरुषों में रमेश चंद्रा ने जीती हैदराबाद हाफ मैराथन, महिलाओं में प्राजक्ता चैंपियन

Sun, 05 Nov 2023 10:50 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद

सार

महिला वर्ग में 28 वर्षीय प्राजक्ता ने अपनी ख्याति के अनुरूप प्रदर्शन करते हुए हाफ मैराथन की दूरी को एक घंटे 23 मिनट और 45 सेकंड में तय किया।
विज्ञापन
हैदराबाद हाफ मैराथन - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तेलंगाना के बी रमेश चंद्रा और महाराष्ट्र की प्राजक्ता गोडबोले ने रविवार को यहां हैदराबाद हाफ मैराथन में क्रमश: पुरुष और महिला वर्ग के खिताब जीते। रमेश ने एक घंटे 13 मिनट और 10 सेकंड में 21.1 किलोमीटर की दौड़ पूरी करके पहला स्थान हासिल किया। सतीश कुमार (1.15:50) और पीयूष मसाने (1.16:56) क्रमशः दूसरे और तीसरे स्थान पर रहे। महिला वर्ग में 28 वर्षीय प्राजक्ता ने अपनी ख्याति के अनुरूप प्रदर्शन करते हुए हाफ मैराथन की दूरी को एक घंटे 23 मिनट और 45 सेकंड में तय किया। 
विज्ञापन


प्रीनू यादव (1.24.46) और तेजस्विनी उम्बकाने (1.25.11) ने उनके बाद दूसरा और तीसरा स्थान हासिल किया। दिग्गज क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर ने हरी झंडी दिखाकर दौड़ को रवाना किया। इस दौड़ में 8000 से अधिक धावकों ने हिस्सा लिया। बाद में तेंदुलकर और राष्ट्रीय बैडमिंटन कोच पुलेला गोपीचंद ने विजेताओं को सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें