फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओलंपिक में रानी रामपाल ही संभालेंगी महिला हॉकी टीम की कमान, सविता और एक्का को बनाया उपकप्तान 

Tue, 22 Jun 2021 08:42 AM IST
Kuldeep Singh स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

  • रानी ने कहा, ओलंपिक खेलों में भारतीय टीम की अगुवाई करना बहुत बड़ा सम्मान है।
  • रानी की कप्तानी में भारत ने पिछले कुछ वर्षों में महत्वपूर्ण उपलब्धियां हासिल की हैं।
विज्ञापन
रानी रामपाल - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रानी रामपाल ही टोक्यो ओलंपिक में भारतीय टीम की कमान संभालेंगी। हालांकि पहली बार भारतीय महिला हॉकी टीम में दो उपकप्तान बनाई गई हैं। अनुभवी गोलकीपर सविता पुनिया और दीप ग्रेस एक्का उपकप्तान होंगी।

विज्ञापन


पहली बार सविता और एक्का के रूप में दो उपकप्तान 
भारत ने पिछले सप्ताह 23 जुलाई से आठ अगस्त तक होने वाले ओलंपिक खेलों के लिए 16 सदस्यीय टीम घोषित की थी। तब कप्तान की घोषणा नहीं की थी हालांकि यह लगभग तय था कि रानी ही टीम की अगुवाई करेंगी। रानी ने कहा,‘ओलंपिक खेलों में भारतीय टीम की अगुवाई करना बहुत बड़ा सम्मान है।

पिछले कुछ वर्षों में कप्तान के रूप में मेरी भूमिका आसान हो गई है क्योंकि मेरी साथी खिलाड़ियों ने सीनियरों के रूप में जिम्मेदारियां साझा की।’ रानी की कप्तानी में भारत ने पिछले कुछ वर्षों में महत्वपूर्ण उपलब्धियां हासिल की हैं।
विज्ञापन


इनमें एशिया कप 2017 में खिताब, एशियाई खेल 2018 में रजत पदक, एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी 2018 में रजत पदक और एफआईएच सीरीज फाइनल 2019 में जीत शामिल है। मुख्य कोच सोर्ड मारिन ने कहा कि मैं रानी को ओलंपिक खेलों के लिए टीम की कप्तान नियुक्त किए जाने पर बधाई देता हूं

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें