फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जूनियर हॉकी विश्वकप: कोच ग्रैहम रीड ने सीनियर टीम के खिलाफ अभ्यास मैच को बताया बेहद उपयोगी

Mon, 22 Nov 2021 05:00 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

भारतीय हॉकी टीम के मुख्य कोच ग्राहम रीड ने सोमवार को कहा कि विदेशी प्रतिस्पर्धा के अभाव में जूनियर टीम के लिए एफआईएच जूनियर विश्व कप से पहले सीनियर हॉकी टीम के खिलाफ अभ्यास मैच खेलना बेहद उपयोगी रहा।
विज्ञापन
ग्राहम रीड - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय हॉकी टीम एफआईएच जूनियर वर्ल्ड कप के लिए सीनियर खिलाड़ियों के साथ अभ्यास कर रही है। इसे लेकर कोच ग्राहम रीड ने भी खुशी जताई है। टीम के मुख्य कोच ग्राहम रीड ने सोमवार को कहा कि विदेशी प्रतिस्पर्धा के अभाव में जूनियर टीम के लिए एफआईएच जूनियर विश्व कप से पहले सीनियर हॉकी टीम के खिलाफ अभ्यास मैच खेलना बेहद उपयोगी रहा।

विज्ञापन


रीड ने कहा, हमें विदेशों में खेलने का मौका नहीं मिला लेकिन हमने भुवनेश्वर में सीनियर टीम के खिलाफ कुछ मैच खेले जो कि बेहद उपयोगी रहे। भुवनेश्वर आने के बाद हमने स्टेडियम से सामंजस्य बिठाया। उन्होंने कहा कि कलिंगा स्टेडियम वास्तव में शानदार है। यह अच्छा है कि टूर्नामेंट शुरू होने से पहले हम यहां अभ्यास कर रहे हैं।।

टूर्नामेंट का आयोजन भुवनेश्वर के कलिंगा स्टेडियम में 24 नवंबर से पांच दिसंबर तक होगा। इसमें भारत मौजूदा चैंपियन के रूप में उतरेगा। भारत को कनाडा, फ्रांस और पोलैंड के साथ ग्रुप बी में रखा गया है। ये सभी टीम पिछले सप्ताह ही यहां पहुंची हैं। प्रतियोगिता में कुल 16 देशों की टीम भाग ले रही हैं। सभी टीम को चार पूल में बांटा गया है। प्रत्येक पूल से शीर्ष पर रहने वाली दो टीम क्वार्टर फाइनल में प्रवेश करेंगी। पूल ए में यूरोपीय टीम बेल्जियम का सामना मलेशिया, चिली और दक्षिण अफ्रीका से होगा। नीदरलैंड, स्पेन, कोरिया और अमेरिका को पूल सी जबकि जर्मनी, पाकिस्तान, मिस्र और अर्जेंटीना को पूल डी में रखा गया है। बेल्जियम बुधवार को टूर्नामेंट के पहले मैच में दक्षिण अफ्रीका से भिड़ेगा। भारत उसी दिन फ्रांस के खिलाफ अपना पहला मैच खेलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें