पाकिस्तान की जूनियर हॉकी टीम 24 नवंबर से पांच दिसंबर तक भुवनेश्वर में होने वाले जूनियर हॉकी विश्व कप में भाग लेने के लिए शनिवार को यहां पहुंची।
पाकिस्तान उच्चायोग के बयान के मुताबिक उच्चायोग के प्रभारी आफताब हसन खान ने हॉकी टीम का गर्मजोशी से स्वागत किया। पाकिस्तानी हॉकी टीम की भारत यात्रा नई दिल्ली द्वारा करतारपुर साहिब गलियारे को फिर से खोलने के निर्णय के कुछ दिनों बाद हो रही है।