फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारतीय कप्तान मनप्रीत की मलयेशियाई गर्लफ्रेंड इली से शादी, आठ साल पहले शुरू हुई थी लव स्टोरी

Thu, 17 Dec 2020 12:37 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, जालंधर
विज्ञापन
1 of 4
मनप्रीत सिंह और इली सिद्दीकी - फोटो : twitter@WeAreTeamIndia
टोक्यो ओलंपिक की तैयारियों के बीच भारतीय हॉकी टीम के कप्तान मनप्रीत सिंह ने वैवाहिक जीवन की शुरुआत की। वे बुधवार को जालंधर में अपनी मंगेतर मलेशिया की इली सिद्दीकी के साथ परिणय सूत्र में बंध गए।
विज्ञापन

2 of 4
मनप्रीत सिंह और इली सिद्दीकी - फोटो : instagram@illisaddique
इली और मनप्रीत आठ साल से एक दूसरे को जानते हैं। मलेशिया में 2012 में सुल्तान जोहोर कप जूनियर हॉकी टूर्नामेंट के दौरान दोनों की मुलाकात हुई थी, जब मनप्रीत भारतीय जूनियर टीम के कप्तान थे।
विज्ञापन

3 of 4
मनप्रीत सिंह और इली सिद्दीकी - फोटो : instagram@illisaddique
जालंधर के मीठापुर के रहने वाले मनप्रीत और इली का विवाह जीटीबी नगर गुरूद्वारे पर संपन्न हुआ। कोरोना महामारी को ध्यान में रखते हुए सीमित संख्या में मेहमानों को आमंत्रित किया गया था। भारतीय टीम के मौजूदा और पूर्व खिलाड़ी मनदीप सिंह, तलविंदर सिंह, वरूण कुमार, दिलप्रीत सिंह, गुरसाहिबजीत सिंह और शमशेद सिंह विवाह समारोह में शामिल हुए।
 
विज्ञापन

4 of 4
मनप्रीत सिंह - फोटो : SOCIAL MEDIA
भारतीय टीम का बंगलूरू के भारतीय खेल प्राधिकरण केंद्र में अभ्यास शिविर हाल ही में खत्म हुआ है। कोरोना लॉकडाउन के दौरान खिलाड़ी इसी केंद्र पर थे। मनप्रीत समेत छह हॉकी खिलाड़ी अगस्त में कोरेाना पॉजिटिव भी पाए गए थे।
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें