फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलविदा: पूर्व भारतीय हॉकी खिलाड़ी बलबीर सिंह जूनियर का निधन, सेना में भी दी थीं सेवाएं

Tue, 13 Apr 2021 05:59 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
बलबीर सिंह जूनियर - फोटो : twitter@Media_SAI
विज्ञापन

भारतीय हॉकी और देश की सेना में अहम योगदान देने वाले बलबीर सिंह जूनियर का 88 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। वह एशियाई खेल 1958 के रजत पदक विजेता भारतीय हॉकी टीम के सदस्य थे। उनकी बेटी मनदीप सामरा ने जानकारी देते हुए बताया कि मेरे पिता ने रविवार को तड़के दिल का दौरा पड़ने से दम तोड़ा।

विज्ञापन


बलबीर सिंह के परिवार में पत्नी, बेटी और बेटा है। उनका बेटा कनाडा में है और कोरोना महामारी के कारण पिता के अंतिम संस्कार में भाग नहीं ले सका।

बलबीर सिंह जूनियर का जन्म दो जून 1932 को जालंधर के संसारपुर में हुआ था और उन्होंने छह वर्ष की उम्र में हॉकी सीखना शुरू कर दिया था। उनका 1951 में पहली बार भारतीय टीम में चयन हुआ। वह 1962 में भारतीय सेना से जुड़े और सेना की टीम के लिए खेलते रहे। 1984 में वह मेजर के पद से रिटायर होने के बाद चंडीगढ़ में बस गए थे।
 

हॉकी इंडिया ने बलबीर सिंह जूनियर के निधन पर शोक जताया है। पंजाब के राज्यपाल और चंडीगढ़ केंद्र शासित प्रदेश के प्रशासक वी पी सिंह बदनोर ने भी उनके निधन पर शोक जताया है।
विज्ञापन


हॉकी इंडिया के अध्यक्ष ज्ञानेंद्रो निंगोमबम ने कहा, ‘हॉकी इंडिया की ओर से मैं बलबीर सिंह जूनियर के परिवार को शोक जताता हूं। भारतीय हॉकी में उनके योगदान को हमेशा याद किया जाएगा और हॉकी जगत उनके निधन से शोकाकुल है।’

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें