फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चक दे! इंडिया: भारत ने दूसरे मैच में भी अर्जेंटीना को रौंदा, FIH प्रो लीग में चौथे स्थान पर

Mon, 12 Apr 2021 02:11 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, ब्यूनर्स आयर्स

सार

भारत, ऑस्ट्रेलिया और अर्जेंटीना टोक्यो ओलंपिक में पूल ए में है, जिसमें स्पेन, न्यूजीलैंड और जापान भी हैं।
विज्ञापन
भारतीय हॉकी टीम - फोटो : fih pro league
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय हॉकी टीम ने ओलंपिक चैंपियन अर्जेंटीना को लगातार दूसरे मैच में मात दी। इस बार की जीत और शानदार थी। भारत ने रविवार को अर्जेंटीना को 3-0 से रौंदा। इस तरह एफआईएच प्रो लीग की अंकतालिका में अब भारतीय हॉकी टीम चौथे स्थान पर पहुंच गई है।

विज्ञापन




मैच की शुरुआत से ही भारत का दबदबा रहा। 11वें मिनट में ही हरमन ने पहला गोल दागा। 25वें मिनट में ललित उपाध्याय और 58वें मिनट में मनदीप ने गोल मारे। इससे पहले शनिवार को भारतीय हॉकी टीम ने पेनल्टी शूट आउट में जीत हासिल की थी, जिससे एक बोनस अंक मिला था।

अंकतालिका


अब भारत के पास आठ मैच के बाद 15 अंक है और वह अंकतालिका में चौथे पायदान पर पहुंच गया है। लीग स्टैंडिंग में भारतीय हॉकी टीम ऑस्ट्रेलिया से एक अंक आगे निकल चुकी है। अर्जेंटीना प्रो लीग अंकतालिका में 12 मैचों में 11 अंक लेकर छठे स्थान पर है। भारत अब आठ और नौ मई को ब्रिटेन में खेलेगा। भारतीय गोलकीपर पाठक ने कहा, 'हमने डिफेंस में अच्छा प्रदर्शन किया, हमने गोल करने के मौके बनाकर गोल भी किए। हमें मिडफील्ड पर काम करना होगा।'

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें