पुरुष हॉकी टीम के कप्तान गुरिंदर सिंह ने कहा- हम यहां लुसाने में आकर वास्तव में उत्साहित हैं। यहां बहुत अच्छा माहौल है। हम टूर्नामेंट के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। उन्होंने कहा कि हम कुछ गुणवत्ता टीमों के खिलाफ खेलेंगे और चूंकि प्रारूप नया है, इसलिए यह एक चुनौतीपूर्ण काम होगा।
भारतीय महिला टीम की कप्तान रजनी ई ने कहा- सभी टीमें इस प्रारूप में पहली बार खेल रही हैं, लिहाजा सभी समान स्तर पर होंगी। हमें अपने कौशल का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना है।
- 05 : टीमें खेल रही हैं टूर्नामेंट में, दो दिन चलेगी प्रतियोगिता।
- 09 : सदस्यीय भारतीय टीम का पहला मैच स्विट्जरलैंड से।
- 20 : मिनट का होगा मैच, 10-10 मिनट के दो भाग में ।
4 जून को भारत का मैच (भारतीय समयानुसार)
- स्विट्जरलैंड से मैच : शाम 6:30 बजे से (भारतीय समयानुसार)
- पाकिस्तान से मैच : रात 8:30 बजे से (भारतीय समयानुसार)