फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एशियाई हॉकी महासंघ: हॉकी प्रशिक्षकों और अंपायरों के लिए तीन ऑनलाइन कार्यशालाओं का होगा आयोजन

Sun, 06 Jun 2021 08:44 AM IST
Kuldeep Singh स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

  • इन कार्यशालाओं में अंपायरों को फैसले लेने के विभिन्न पहलुओं की तकनीकी जानकारी दी जाएगी जबकि प्रशिक्षकों को गोल स्कोरिंग के विभिन्न पहलुओं के बारे में बताया जाएगा।
विज्ञापन
हॉकी इंडिया - फोटो : ट्विटर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एशियाई हॉकी महासंघ हॉकी इंडिया के प्रशिक्षकों, अंपायरों और तकनीकी अधिकारियों के लिए इस महीने तीन वर्चुअल शैक्षणिक कार्यशालाओं का आयोजन करेगा। एएचएफ पिछले 11 महीने से हर 30 दिन पर ऐसी कार्यशाला का आयोजन कर रहा है। इसमें 12 से 30 कोच और अंपायर भाग लेंगे।

विज्ञापन


अंपायरों को फैसले लेने के विभिन्न पहलुओं की तकनीकी जानकारी दी जाएगी जबकि प्रशिक्षकों को गोल स्कोरिंग के विभिन्न पहलुओं के बारे में बताया जाएगा। यह कार्यशाला निशुल्क होगी। हॉकी इंडिया के अध्यक्ष ज्ञानेंद्रो निंगोम्बम ने कहा ,‘हमारे प्रशिक्षकों, अंपायरों और तकनीकी अधिकारियों को कार्यशालाओं से काफी फायदा हुआ है। हम इसके लिए एशियाई हॉकी महासंघ के शुक्रगुजार हैं।’

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें