फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोनाल्डो को राहत: अमेरिकी जज ने पुर्तगाल के कप्तान पर चल रहे रेप के मामले को खारिज करने की सिफारिश की

Fri, 08 Oct 2021 06:43 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क

सार

रोनाल्डो के वकील पीटर क्रिस्टियनसन ने इस सिफारिश का स्वागत किया है। इस मामले पर अब जज अल्ब्रेगेट्स की सिफारिश की समीक्षा की जाएगी।
विज्ञापन
क्रिस्टियानो रोनाल्डो - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रेप केस में पुर्तगाल के कप्तान क्रिस्टियानो रोनाल्डो को राहत मिल सकती है। एक अमेरिकी जज ने स्टार फुटबॉलर के खिलाफ सिविल रेप केस को खारिज करने की सिफारिश की है। एक पूर्व मॉडल कैथरीन मायोर्गा ने रोनाल्डो पर आरोप लगाया था कि 2009 में लॉस वेगस स्थित एक होटल में स्टार फुटबॉलर ने उनका यौन उत्पीड़न किया था। हालांकि, रोनाल्डो ने इन आरोपों से इनकार कर दिया था। उन्होंने कहा था कि जो हुआ, उसमें दोनों पक्षों की सहमति थी।
विज्ञापन

कैथरीन और रोनाल्डो में हुआ समझौता
कैथरीन ने इसके बाद रोनाल्डो के खिलाफ सिविल शिकायत दर्ज कराई थी और हर्जाने की मांग की थी। 2010 में फिर कैथरीन ने रोनाल्डो के साथ अदालत के बाहर समझौता करने का दावा किया था। इस समझौते के तहत रोनाल्डो ने कैथरीन को करीब 2.81 करोड़ रुपये हर्जाने के तौर पर दी थी। इसके बदले पुर्तगाल के स्टार खिलाड़ी ने कैथरीन से वादा लिया था कि वह कभी दोबारा इस मामले को नहीं उछालेंगी।

2018 में फिर उठा रोनाल्डो के खिलाफ मुद्दा
हालांकि, आठ साल बाद 2018 में एकबार फिर यह मुद्दा उठा था। तब कैथरीन ने मीटू मूवमेंट के तहत रोनाल्डो के खिलाफ जमकर बयानबाजी की थी। इतना ही नहीं मॉडल ने लास वेगास में रोनाल्डो के खिलाफ केस भी किया था। अपने बयान में कैथरीन ने कहा था कि जब उन्होंने समझौता किया, तो वह मानसिक तौर पर ठीक नहीं थीं। 

कैथरीन ने रोनाल्डो से 420 करोड़ रु. मांगे
हालांकि, दो साल पहले उनके खिलाफ आपराधिक मामले को हटा लिया गया था। अभियोजकों ने कहा था कि समझौता होने के बाद सजा की कोई संभावना नहीं है। कैथरीन ने इसके बाद रोनाल्डो से करीब 420 करोड़ रुपये की मांग की थी। इसी मामले पर सुनवाई करते हुए मजिस्ट्रेट जज डेनियल अल्ब्रेगेट्स ने मामले को खत्म करने कि सिफारिश की है। उन्होंने कहा कि रोनाल्डो ने ऐसा प्रस्ताव रखा है और इसे मंजूरी मिलनी चाहिए। 
विज्ञापन

रोनाल्डो के वकील ने किया स्वागत
रोनाल्डो के वकील पीटर क्रिस्टियनसन ने इस सिफारिश का स्वागत किया है। इस मामले पर अब जज अल्ब्रेगेट्स की सिफारिश की समीक्षा की जाएगी। यह वही जज करेंगे, जो शुरुआत से इस मामले की सुनवाई कर रहे हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें