फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ISL: सर्जियो लोबेरा ने मुंबई सिटी के कोच का पद छोड़ा, अब ये होंगे टीम के नए मुख्य कोच

Fri, 08 Oct 2021 05:08 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
विज्ञापन
सर्जियो लोबेरा - फोटो : social media
विज्ञापन

इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) की मौजूदा चैंपियन मुंबई सिटी के कोच सर्जियो लोबेरा अपने पद से हट गए हैं। इस बात की जानकारी खुद क्लब ने दी। लोबेरा वह एक साल तक इस पद पर रहे। वह पिछले साल अक्तूबर में क्लब में शामिल हुए थे। उनकी देखरेख में क्लब ने पहली बार आईएसएल इतिहास में लीग विनर्स शील्ड और ट्रॉफी दोनों को अपने नाम की थी। मुंबई सिटी दोनों खिताब जीतने वाली पहली टीम है। लोबेरा के हटने के बाद डेस बकिंघम क्लब के नए मुख्य कोच होंगे। वह दो साल के अनुबंध पर 2021-22 सत्र से पहले टीम से जुड़ेंगे।

विज्ञापन

 
 


बयान में कहा गया है कि लोबेरा सिटी फुटबॉल ग्रुप (सीएफजी) के साथ अपनी कोचिंग यात्रा जारी रखेंगे, जो मुंबई सिटी, मेलबर्न सिटी (ए-लीग) और इंग्लिश प्रीमियर लीग की शीर्ष टीम मैनचेस्टर सिटी के मालिक हैं। वहीं, बकिंघम जल्द ही देश में पहुंचेंगे और 2021-22 के अभियान से पहले पृथकवास पूरा करेंगे। वह पृथकवास पूरा करने के बाद गोवा में मुंबई सिटी के बायो बबल में शामिल होंगे।


31 साल की उम्र में बन गए कोच
बकिंघम ए-लीग के इतिहास में सबसे युवा कोच बन गए थे जब उन्होंने वेलिंगटन फीनिक्स की कमान संभाली थी। इस समय उनकी उम्र महज 31 साल थी। इससे पहले वह स्टोक सिटी की अंडर-23 टीम के साथ कुल पल बिताए।  बकिंघम न्यूजीलैंड की अंडर-20 और अंडर-23 टीमों के मुख्य कोच के साथ-साथ कुछ समय के लिए ऑल व्हाइट्स फर्स्ट टीम के सहायक कोच भी थे। अभी बकिंघम की उम्र 36 साल है। बकिंघम ने कहा, 'मैंने ऑस्ट्रेलिया में अपने समय का भरपूर आनंद लिया है, लेकिन गत आईएसएल चैंपियन की जिम्मेदारी लेने के मौके को नकारना असंभव था।'
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें