फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रीमियर लीग: लिवरपूल के खिलाफ मैच में दिखा रोनाल्डो का गुस्सा, कर्टिस जोन्स को मारी लात, देखें Video

Tue, 26 Oct 2021 03:56 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, ओल्ड ट्रेफर्ड

सार

प्रीमियर लीग के एक मैच में फुटबॉल स्टार क्रिस्टियानो रोनाल्डो काफी गुस्से में नजर आए। लिवरपूल के खिलाफ मैच में उनकी टीम बुरी तरह से हार रही थी। इसी वजह से रोनाल्डो काफी गुस्सा थे और उन्होंने विपक्षी खिलाड़ी लात मार दी। इस घटना का वीडियो वायरल हो रहा है। 
विज्ञापन
मैच के दौरान कर्टिस जोन्स को लात मारते रोनाल्डो। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मैनचेस्टर यूनाइटेड के स्टार खिलाड़ी क्रिस्टियानो रोनाल्डो का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में रोनाल्डो लिवरपूल के खिलाड़ी कर्टिस जोन्स को लात मारते नजर आ रहे हैं। वीडियो में रोनाल्डो काफी गुस्से में भी नजर आ रहे हैं। वायरल वीडियो में यह साफ दिख रहा है कि रोनाल्डो अपनी टीम के खराब प्रदर्शन से बहुत परेशान थे और उन्होंने जान बूझकर लिवरपूल के कर्टिस जोन्स को लात मारी है।  यह वीडियो प्रीमियर लीग के एक मैच का है। इस मैच में रोनाल्डो की टीम मैनचेस्टर यूनाइटेड को लिवरपूल के खिलाफ करारी हार का सामना करना पड़ा है। लिवरपूल की टीम ने उनकी टीम को 5-0 से हराया है।
विज्ञापन


इस मैच के दौरान यूनाइटेड और रोनाल्डो के लिए कुछ भी सही नहीं हो रहा था। लिवरपूल की टीम लगातार गोल दाग रही थी और जवाब में मैनचेस्टर की टीम एक भी गोल नहीं कर पाई थी। अपनी टीम को हारता देख रोनाल्डो काफी परेशान थे। इस बीच एक खिलाड़ी ने उनसे गेंद छीनने की कोशिश की और जमीन पर डाइव लगा दी। यह देख रोनाल्डो को गुस्सा आ गया और उन्होंने विपक्षी टीम के खिलाड़ी को लात मार दी। 
 
विज्ञापन

पहले हाफ में हुआ विवाद

इंग्लैंड को ओल्ड ट्रेफर्ड मैदान में लिवरपूल और मैनचेस्टर यूनाइटेड के बीच मैच चल रहा था। पहले हाफ के इंजरी टाइम के दौरान कर्टिस जोन्स और रोनाल्डो एक दूसरे से गेंद छीनने की कोशिश कर रहे थे। इस समय तक लिवरपूल तीन गोल दाग चुका था, जबकि जवाब में मैनचेस्टर यूनाइटेड की टीम कोई गोल नहीं कर पाई थी। रोनाल्डो अपनी टीम के प्रदर्शन से परेशान थे और उन्हें जोन्स के ऊपर गुस्सा आ गया। इसके बाद उन्होंने जोन्स को जानबूझकर गिराया और उनके जमीन पर गिरने पर उन्हें लात मार दी। 

इस घटना के बाद मैदान में तनावपूर्ण माहौल बन गया और दोनों टीम के खिलाड़ी आपस में उलझने लगे। लिवरपूल के फैंस यह वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर कर रहे हैं और उनका कहना है कि इस घटना के लिए रोनाल्डो को रेड कार्ड दिखाया जाना चाहिए था। 

वायरल वीडियो में क्या है
वीडियो में दिख रहा है कि ब्रूनो फर्नानडिस गेंद रोनाल्डो को पास करते हैं, लेकिन लिवरपूल के गोलकीपर बेकर समय रहते गेंद को क्लियकर कर देते हैं और रोनाल्डो गेंद तक नहीं पहुंच पाते। इसके बाद वो कॉर्नर की तरफ गेंद कब्जाने के लिए भागते हैं, लेकिन जोन्स उनसे पहले गेंद तक पहुंच जाते हैं। दोनों गेंद कब्जाने के लिए जूझते हैं तभी रोनाल्डो गेंद पर लात मारते हैं और वो जोन्स के पेट पर लगती है। इसके बाद दोनों टीम के खिलाड़ी आपस में उलझ जाते हैं। इस घटना को लेकर रोनाल्डो को येलो कार्ड दिया जाता है, लेकिन कई लोगों का मानना है कि इसके लिए उन्हें रेड कार्ड मिलना चाहिए था। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें