फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फुटबॉल: रोनाल्डो ने खत्म की मेसी की बादशाहत, 2021 में सबसे ज्यादा कमाई करने वाले फुटबॉलर बने

Wed, 22 Sep 2021 12:45 PM IST
ओम. प्रकाश स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

क्रिस्टियानो रोनाल्डो साल 2021 में सबसे अधिक कमाई करने वाले दुनिया के पहले फुटबॉलर बन गए हैं। इस मालमे में उन्होंने लियोनेल मेसी की पीछे छोड़ दिया। रोनाल्डो मैनचेस्टर यूनाइटेड का हिस्सा हैं जबकि मेसी पीेएसजी के लिए खेलते हैं। 
विज्ञापन
क्रिस्टियानो रोनाल्डो और लियोनेल मेसी - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पुर्तगाल के फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो अर्जेंटीना के लियोनेल मेसी को पछाड़कर 2021 में सर्वाधिक कमाई करने वाले फुटबॉलर बन गए हैं। फोर्ब्स के मुताबिक, इस सीजन में शीर्ष दस कमाई करने वाले फुटबॉलरों की कर युक्त आय 585 मिलियन अमेरिकी डॉलर रही, जोकि पिछले साल 570 मिलियन डॉलर से ज्यादा है। क्रिस्टियानो रोनाल्डो मैनचेस्टर यूनाइटेड का हिस्सा हैं जबकि मेसी पीएसजी के साथ खेलने का करार किया है।

विज्ञापन


पीएसजी में सबसे अधिक वेतन पाने वाले तीन फुटबॉलर

पेरिस सेंट जर्मन क्लब में सबसे अधिक कमाई करने वाले पांच में से तीन फुटबॉलर शामिल हैं। इस वर्ष मेसी ने भी पीएसजी की ओर से खेलने का फैसला किया था। उनके अलावा 29 वर्षीय नेमार भी इसी क्लब का हिस्सा हैं जो इस साल कमाई के मामले में तीसरे स्थान पर हैं और उनकी कमाई 95 मिलियन डॉलर रही। जबकि 22 वर्षीय कैलियन म्बाप्पे चौथे नंबर पर काबिज हैं जिन्होंने इस साल 43 मिलियन अमेरिकी डॉलर की कमाई की।  

2021 में सबसे ज्यादा कमाई करने वाले फुटबॉलर
 

 नाम   कुल कमाई (डॉलर में)
 क्रिस्टियानो रोलनाल्डो 125 मिलियन
 लियोनेल मेसी  110 मिलियन
 नेमार   95 मिलियन
 कैलियन म्बाप्पे  43 मिलियन
 मोहम्मद सालेह  41 मिलियन
 रॉबर्ट लेवानडॉस्की  35 मिलियन
 एंड्रेस इनिएस्टा  35 मिलियन
 पॉल पोग्बा  34 मिलियन
 गैरेथ बेल  32 मिलियन
 ईडन हैजर्ड  29 मिलियन
विज्ञापन
विज्ञापन


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें