फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूरो 2020 फाइनल: इटली की जीत की जश्न में एक की मौत, कई घायल

Mon, 12 Jul 2021 06:00 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, रोम

सार

खिताबी जीत के बाद इटली ने जमकर जश्न मनाया। वहीं, इस जश्न में एक 22 वर्षीय शख्स की मौत हो गई जबकि कई अन्य घायल हो गए।   
विज्ञापन
जीत के बाद इटली ने मनाया जश्न - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रविवार रात को यूरो 2020 का फाइनल खेला गया। इस मुकाबले में इटली ने पेनल्टी शूटआउट इंग्लैंड को 3-2 से हराया। खिताबी जीत के बाद इटली ने जमकर जश्न मनाया। वहीं, इस जश्न में एक 22 वर्षीय शख्स की मौत हो गई जबकि कई अन्य के घायल होने की खबर है। पुलिस ने इस बात की जानकारी दी। पुलिस के मुताबिक, आर्थिक राजधानी मिलान में मैच के बाद हुई पार्टी में 15 लोग घायल हो गए, जिनमें से तीन गंभीर बताए जा रहे हैं। उनमें से एक के हाथ में पटाखा के फटने से तीन उंगलियां चली गईं। पुलिस का कहना है कि जिस शख्स की मौत हुई है उसे दक्षिणी शहर फोगिया के पास गोली मारी गई। नियमित और अतिरिक्त समय में मुकाबला 1-1 से बराबर रहने के बाद इटली ने पेनल्टी शूट आउट में 3-2 से जीत दर्ज की। बता दें कि 1968 के बाद इटली ने दूसरी बार यूरोपीय चैंपियनशिप जीती है। 

विज्ञापन


स्वदेश लौटी इटली की टीम
इंग्लैंड पर पेनल्टी शूटआउट में मिली शानदार जीत के बाद पूरी रात कोरोना प्रोटोकॉल को ताक पर रखकर जश्न मनाया। सड़कों पर हॉर्न बजाते और आतिशबाजी करते दर्शकों पर चढ़े जीत के खुमार के बीच यूरोपीय फुटबॉल चैंपियन इटली की टीम स्वदेश लौटी। कप्तान जियोर्जियो चियेलिनी ने रोम के लियोनार्दो दा विंची हवाई अड्डे से बाहर निकलने पर जीत का इशारा करते हुए हवा में हाथ उठाया तो कोच राबर्टो मंचिनी ने सिर पर ट्रॉफी रख ली। हवाई अड्डे के कर्मचारियों में भी जोश की कमी नहीं थी। इटली ने 2006 विश्व कप के बाद बड़ा खिताब जीता है।

पहुंचने के बाद राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री करेंगे स्वागत
राष्ट्रपति सर्जियो मातारेल्ला और प्रधानमंत्री मारियो द्राघी बाद में टीम का आधिकारिक तौर पर स्वागत करेंगे। इस मौके पर टेनिस खिलाड़ी मात्तेओ बेरेत्तिनी भी होंगे जिन्होंने विम्बलडन फाइनल में पहुंचकर इतालवी खेलप्रेमियों को गौरवान्वित होने का एक और मौका दिया।
विज्ञापन


इंग्लैंड नहीं कर पाया 55 साल के सूखे को खत्म
इंग्लैंड पिछले 55 वर्षों में पहली बार किसी बड़े टूर्नामेंट का फाइनल खेल रहा था। उसने 1966 में विश्व कप में जीत के बाद कोई बड़ा खिताब नहीं जीता है। इससे पहले उसने 1990, 1996, 1998, 2004, 2006 और 2012 में बड़े टूर्नामेंटों में पेनल्टी शूटआउट में मैच गंवाए थे।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें