फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लियोनेल मेसी ने की महान फुटबॉलर पेले की बराबरी, एक क्लब के लिए 643 गोल दागे

Sun, 20 Dec 2020 09:21 AM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
- फोटो : ट्विटर
विज्ञापन

दिग्गज फुटबॉलर लियोनेल मेसी ने अपने ताज में एक और नगीना जड़ लिया। अर्जेटीनी सुपरस्टार ने शनिवार को ला लीगा में बड़ी उपलब्धि दर्ज की। 33 वर्षीय मेसी ने एक क्लब की ओर से खेलते हुए सर्वाधिक गोल करने के मामले में महान फुटबॉलर पेले की बराबरी कर ली। वेलेंसिया के खिलाफ मेसी ने बार्सिलोना की ओर से खेलते हुए अपना 643वां गोल किया।

विज्ञापन




मेसी ने स्पेनिश क्लब बार्सिलोना के लिए इस दौरान उन्होंने 278 गोल असिस्ट भी किए। खुद 80 वर्षीय वयोवृद्ध पेले ने मेसी को बधाई दी। उन्होंने कहा कि वह खुद मेसी के बहुत बड़े फैन हैं। ब्राजील के दिग्गज पेले ने ब्राजील के क्लब सांतोस के लिए 19 सीजन में 643 गोल किए थे। 15 साल की उम्र में सांतोस के लिए खेलना शुरू करने वाले पेले ने 1956 से 1974 तक 656 मैच में 643 गोल दागे।



रिकॉर्ड के बावजूद जीत नहीं दिला पाए
हाफ टाइम से थोड़े समय पहले हेडर से मेसी ने यह गोल किया, इससे पहले वह एक पेनल्टी किक को गोल में तब्दील करने का मौका गंवा चुके थे। मैच 2-2 से ड्रॉ हुआ। मेसी के अलावा रोनाल्ड अराउजो ने दूसरा गोल किया। वेलेंसिया के लिए मुक्टार दियाखाबी ने 29वें मिनट में किया था। 2-1 से पिछड़ने के बाद 69वें मिनट में गोमेज गोंजालेज ने वैलेंसिया को बराबरी दिलाई। बताते चलें कि सर्वाधिक 805 गोल का रिकॉर्ड ऑस्ट्रिया के जोसेफ बिकन के नाम है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें