बार्सिलोना का साथ छूटने पर दिग्गज फुटबॉल खिलाड़ी लियोनल मेसी भावुक हो गए। क्लब द्वारा आयोजित विदाई समारोह में वह अपने जज्बातों पर काबू नहीं रख पाए। वह बोलते समय रोने लगे। 17 साल का साथ छूटने पर उनके आंखों में आंसू थे। अपने संबोधन में मेसी ने कहा, 'लगभग पूरी जिंदगी यहां बिताने के बाद टीम को छोड़ना काफी मुश्किल है। मैं इसके लिए तैयार नहीं था। मुझे विश्वास था कि मैं क्लब के साथ बना रहूंगा, जो मेरे घर जैसा है।' उन्होंने आगे कहा कि यह सुनकर दुख हुआ कि स्पेनिश लीग के वित्तीय नियमों के कारण क्लब के साथ नया अनुबंध करना असंभव हो गया है। वहीं, कयास लगाया जा रहा है कि मेरी बार्सिलोना छोड़ने के बाद पीएसजी क्लब के साथ जुड़ सकते हैं।