फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ला लीगा : 18 साल के अंशु फाती के शानदार प्रदर्शन से बार्सिलोना ने वालेंशिया को 3-1 से हराया 

Tue, 19 Oct 2021 07:54 AM IST
Kuldeep Singh स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मैड्रिड

सार

बार्सिलोना के नए सितारे बनकर उभर रहे 18 वर्ष के अंशु फाती ने एक गोल करने के अलावा टीम को एक पेनाल्टी भी दिलाई। मेंफिस डिपे और फिलिपे कुटिन्हो ने भी गोल किए। इस जीत के बाद अब बार्सिलोना सातवें स्थान पर है और उसे एक मैच और खेलना है।
 
विज्ञापन
अंशु फाती - फोटो : twitter
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लियोनल मेसी के जाने के बाद बार्सिलोना के नए सितारे बनकर उभर रहे 18 वर्ष के अंशु फाती के शानदार प्रदर्शन के दम पर टीम ने स्पेनिश लीग फुटबॉल में वालेंशिया को 3-1 से हराया।

विज्ञापन


फाती ने एक गोल करने के अलावा टीम को एक पेनाल्टी भी दिलाई। मेंफिस डिपे और फिलिपे कुटिन्हो ने भी गोल किए। इस जीत के बाद अब बार्सिलोना सातवें स्थान पर है और उसे एक मैच और खेलना है।

घुटने की चोट के कारण दस महीने मैदान से दूर रहे फाती ने पिछले महीने वापसी की लेकिन लगातार तीन मैचों में स्थानापन्न खिलाड़ी के तौर पर आए। पहली बार वह इस मैच में शुरुआती टीम में थे। मेस्सी बार्सिलोना के साथ करार खत्म होने के बाद पेरिस सेंट जर्मेन के लिए खेल रहे हैं। अन्य मैचों में तीसरे स्थान पर काबिज सेविला ने सेल्टा विगो को 1-0 से हराया। वहीं ओसासुना ने विलारीयाल को 2-1 से मात दी। रायो वालेकानो ने एल्चे को 2-1 से हराया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें