फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Team India: फीफा विश्व कप क्वालिफायर में कुवैत-कतर के खिलाफ मुकाबले तक भारत के कोच बने रहेंगे स्टिमैक, जानें

Thu, 04 Apr 2024 08:36 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

अफगानिस्तान से मिली हार के बाद एआईएफएफ अध्यक्ष कल्याण चौबे द्वारा गठित और उपाध्यक्ष एन ए हारिस की अध्यक्षता वाली समिति ने मंगलवार को ऑनलाइन बैठक के दौरान स्टिमैक के साथ चर्चा की।
विज्ञापन
इगोर स्टिमैक और सुनील छेत्री - फोटो : AIFF Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फीफा विश्व कप क्वालिफायर में अफगानिस्तान के खिलाफ टीम इंडिया की हार के बाद विवादों का सामना कर रहे कोच इगोर स्टिमैक इसी टूर्नामेंट में कुवैत और कतर के खिलाफ मुकाबले तक अपने पद पर बने रहेंगे। अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ (एआईएफएफ) ने स्टिमैक से आगामी दो मैचों पर ध्यान केंद्रित करने के लिए कहा है। इससे एक हफ्ते पहले भारतीय फुटबॉल के दिग्गज आई एम विजयन की अध्यक्षता वाली तकनीकी समिति ने 26 मार्च को गुवाहाटी में अफगानिस्तान के खिलाफ घरेलू चरण के मैच में मिली करारी हार के बाद क्रोएशिया के स्टिमैक को बर्खास्त करने की सिफारिश की थी।
विज्ञापन

इगोर स्टिमैक - फोटो : सोशल मीडिया
अफगानिस्तान से मिली हार के बाद एआईएफएफ अध्यक्ष कल्याण चौबे द्वारा गठित और उपाध्यक्ष एन ए हारिस की अध्यक्षता वाली समिति ने मंगलवार को ऑनलाइन बैठक के दौरान स्टिमैक के साथ चर्चा की। एआईएफएफ कार्यकारी समिति के सदस्य और तकनीकी समिति के अध्यक्ष विजयन ने कहा, 'मुझे खुशी है कि मुख्य कोच के साथ हमारी अच्छी चर्चा हुई। विश्व कप क्वालिफायर में, हमारे पास इतिहास में पहली बार राउंड-तीन में जगह बनाने का मौका है।

इगोर स्टिमैक - फोटो : AIFF/PTI
उन्होंने कहा, 'समय आ गया है कि हम अगले दो मैचों पर ध्यान लगाएं और मजबूती से राष्ट्रीय टीम का समर्थन करें जिससे कि वे अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर सकें।' हारिस, विजयन और क्लाइमेक्स लॉरेंस सहित समिति के तीन सदस्य बैठक में शामिल नहीं हो सके। बैठक में स्टिमैक से अफगानिस्तान के खिलाफ घरेलू मैच से पहले की टिप्पणी के बारे में पूछा गया जिसमें स्टिमैक ने कहा था कि अगर भारत क्वालिफायर के तीसरे दौर के लिए क्वालीफाई करने में नाकाम रहता है तो वह इस्तीफा दे देंगे।

भारतीय फुटबॉल टीम - फोटो : AIFF/PTI
स्टिमैक ने मीटिंग के दौरान कहा, 'एक साल पहले मैंने कहा था कि हम तीसरे दौर के लिए क्वालिफाई करने की कोशिश करेंगे और फिलहाल हम ग्रुप में दूसरे स्थान पर हैं और दो टीमें क्वालिफाई करती हैं। हम छह जून 2024 को कुवैत के खिलाफ मैच के बाद इस मुद्दे पर आगे चर्चा करेंगे।' स्टिमैक ने इससे पहले कहा था कि जून में कुवैत और कतर के खिलाफ परिणाम भारतीय फुटबॉल टीम के फीफा विश्व कप क्वालिफायर के तीसरे दौर में पहुंचने की संभावना का असली संकेत होंगे। उन्होंने एआईएफएफ अधिकारियों के साथ बैठक में भी यही बात दोहराई।

भारतीय फुटबॉल टीम - फोटो : सोशल मीडिया
स्टिमैक ने कहा, 'कुवैत के खिलाफ छह जून को होने वाला मैच भारतीय फुटबॉल के सबसे बड़े दिनों में से एक होगा क्योंकि इसमें जीत से हमारे पहली बार तीसरे दौर के लिए क्वालिफाई करने का मौका और मजबूत हो जाएगा।' कोच ने कहा, 'स्टाफ और खिलाड़ी इस ऐतिहासिक क्षण से अवगत हैं जो हमारा इंतजार कर रहा है और हम जीतने के लिए अपनी क्षमता में सब कुछ करेंगे।'
विज्ञापन

भारतीय फुटबॉल टीम - फोटो : PTI
उन्होंने कहा, 'एआईएफएफ समिति के सदस्यों के साथ सार्थक चर्चा हुई। मैं सभी की चिंता की सराहना करता हूं और आशा करता हूं कि हम जून में इतिहास बनाने के बाद एक साथ जुड़ेंगे।' 2019 में ब्लू टाइगर्स की कमान संभालने के बाद स्टिमैक का अनुबंध पिछले साल 2026 तक बढ़ा दिया गया था। भारत छह जून को कोलकाता के सॉल्ट लेक स्टेडियम में कुवैत की मेजबानी करेगा और फिर 11 जून को कतर से खेलेगा। कुवैत का मैच फाइनल जैसा ही होगा क्योंकि इसमें जीत तीन अंक सुनिश्चित करेंगे। साथ ही भारत पहली बार तीसरे राउंड के लिए क्वालिफाई करने में कामयाब हो सकता है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें