फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आई-लीग टूर्नामेंट: खिताब के लिए गोकुलम, टीआरएयू और चर्चिल ब्रदर्स के बीच टक्कर

Wed, 24 Mar 2021 08:28 AM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : ट्विटर
विज्ञापन

आई-लीग फुटबॉल टूर्नामेंट के आखिरी चरण के मुकाबले से पहले खिताब की दौड़ में गोकुलम केरल एफसी, टिडिम रोड एथलेटिक यूनियन (टीआरएयू) एफसी और चर्चिल ब्रदर्स की टीमें बची हैं। तीनों के एक समान 26-26 अंक है। विजेता का फैसला शनिवार को होग जहां गोकुलम केरल का सामना टीआरएयू जबकि चर्चिल ब्रदर्स का पंजाब एफसी से होगा।

विज्ञापन


ये दोनों मैच शाम पांच बजे से खेले जाएंगे। टूर्नामेंट में गोल्डन बूट के लिए भी तीन खिलाड़ियों के बीच मुकाबला है जिसमें टीआरएयू के बिद्यासागर सिंह 11 गोल के साथ तालिका में शीर्ष पर हैं। चर्चिल ब्रदर्स के लुका मैजसेन और गोकुलम के डेनिस एंटवी 10-10 गोल के साथ संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें