फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुखद: भारतीय फुटबॉल की आवाज नोवी कपाडिया का निधन, सोशल मीडिया ने दी श्रद्धांजलि

Thu, 18 Nov 2021 08:13 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

कपाडिया सिर्फ खिलाड़ी ही नहीं, बल्कि वह अपने समकक्षों और पत्रकारों के बीच भी बेहद लोकप्रिय थे। कपाडिया ने फुटबॉल पर किताबें भी लिखीं, जो काफी लोकप्रिय भी हुई थीं।
विज्ञापन
नोवी कपाडिया - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय फुटबॉल की आवाज कहे जाने वाले मशहूर समीक्षक और कमेंटेटर नोवी कपाडिया का गुरुवार को निधन हो गया। वह 'मोटो न्यूरोन' नाम की एक खास बीमारी से पीड़ित थे और करीब पिछले एक महीने से आईसीयू में भर्ती थे। इस बीमारी से अंग  काम करना बंद कर देते हैं।
विज्ञापन




बीमारी से जूझ रहे थे कपाडिया
इस बीमारी की वजह से कपाडिया पिछले दो साल से जूझ रहे थे और उन्होंने खुद को घर में कैद कर लिया था। कपाडिया को फुटबॉल का काफी अनुभव था। उन्होंने नौ फीफा विश्व कप बतौर कमेंटेटर कवर किया था। भारत में फुटबॉल को लेकर इतना अनुभव शायद ही किसी शख्स के पास होगा।

कपाडिया ने किताबें भी लिखी थीं
कपाडिया सिर्फ खिलाड़ी ही नहीं, बल्कि वह अपने समकक्षों और पत्रकारों के बीच भी बेहद लोकप्रिय थे। कपाडिया ने फुटबॉल पर किताबें भी लिखीं, जो काफी लोकप्रिय भी हुई थीं। उनकी लिखी किताबों में 'बेयरफुट टू बूट्स', 'द मेनी लाइव्स ऑफ इंडियन फुटबॉल' प्रमुख हैं। इसके अलावा कपाडिया दिल्ली युनिवर्सिटी में अंग्रेजी के प्रोफेसर और डिप्टी प्रॉक्टर पदों पर भी रह चुके हैं।
विज्ञापन


सोशल मीडिया पर दी गई श्रद्धांजलि
उनके निधन से फुटबॉल प्रेमी काफी दुखी हैं। सोशल मीडिया पर फैंस उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं। ऑल इंडिया फुटबॉल फेडरेशन ने कपाडिया को श्रद्धांजलि देते हुए उन्हें फुटबॉल का पंडित बताया है। वहीं, आईएसएल की टीम केरला ब्लास्टर्स ने भी कपाडिया को श्रद्धांजलि दी है।
विज्ञापन









 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें