फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Football: मेसी के बिना 3-2 से जीता इंटर मियामी, MLS के मुकाबले में स्पोर्टिंग केंसास को कड़े मुकाबले में हराया

Sun, 10 Sep 2023 09:24 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, फोर्ट लाउडरहिल।

सार

मैच गोल करने की शुरुआत स्पोर्टिंग केंसास के डेनियल सल्लोई ने नौवें मिनट में की। हालांकि मियामी ने इस बढ़त को ज्यादा देर तक रहने नहीं दी और 25वें मिनट में लियोनार्डाे कैंपाना पेनाल्टी पर गोल करके इंटर मियामी की मैच में वापसी करा दी।
विज्ञापन
लियोनल मेसी - फोटो : Inter Miami/X
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सुपरस्टार फॉरवर्ड लियोनल मेसी के बिना खेलने वाली इंटर मियामी की टीम ने मेजर सॉकर लीग (एमएलएस) में स्पोर्टिंग केंसास को 3-2 से हराया। अर्जेंटीना के कप्तान मेसी विश्वकप क्वालिफायर मैचों के चलते इंटर मियामी के लिए नहीं खेल पाए। मेसी मियामी के शनिवार को होने वाले अगले लीग मुकाबले में अटलांटा के खिलाफ खेल सकते हैं। मेसी के अलावा सात अन्य खिलाड़ी भी इस मैच में नहीं खेल पाए। वे विश्वकप क्वालिफायर के लिए अपनी राष्ट्रीय टीम के साथ जुड़ गए।
विज्ञापन


स्पोर्टिंग को नौवें मिनट में बढ़त
मैच गोल करने की शुरुआत स्पोर्टिंग केंसास के डेनियल सल्लोई ने नौवें मिनट में की। हालांकि मियामी ने इस बढ़त को ज्यादा देर तक रहने नहीं दी और 25वें मिनट में लियोनार्डाे कैंपाना पेनाल्टी पर गोल करके इंटर मियामी की मैच में वापसी करा दी। इस बीच, कैंपाना ने 45वें मिनट में बॉक्स के अंदर से अपना दूसरा गोल करके मियामी को 2-1 से बढ़त दिलाई। मियामी पहले हाफ में 2-1 से आगे रहा।

फरियास ने दिलाई 3-1 की बढ़त
दूसरे हाफ में गोल की शुरुआत मियामी ने की। मियामी के फ्रैसुंडो फरियास ने 60वें मिनट में शानदार गोल दागकर मियामी को मैच 3-1 की उपयोगी बढ़त दिलाई। इसके बाद मियामी की टीम के खिलाफ एक गोल और हो गया। स्पोर्टिंग केंसास के ऐलिन पुलिडो 78वें मिनट में गोल करने सफल जरूर रहे, लेकिन वह सिर्फ हार का अंतर ही कम कर पाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें