फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Under-16 SAFF Football: मालदीव को 8-0 से हराकर भारत फाइनल में, पाकिस्तान या बांग्लादेश से होगी खिताबी जंग

Sat, 09 Sep 2023 12:05 AM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, थिम्पु

सार

 मध्यांतर तक भारतीय टीम 2-0 से आगे थी। लेविस ने 53वें मिनट में तीसरा गोल किया। एबरोलंग ने 62वें और मनभाकुपर ने 70वें मिनट में 5-0 से आगे कर दिया था।
विज्ञापन
भारत अंडर-16 फुटबॉल टीम - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत ने सैफ अंडर-16 फुटबाल में मालदीव को सेमीफाइनल में 8-0 से हराकर फाइनल में प्रवेश कर लिया। एबरोलंग और मोहम्मद अरबाश ने दो-दो गोल किए। विशाल यादव, मोहम्मद कैफ, लेविस जैंगमिनलुन और मनभाकुपर ने अन्य गोल किए। ब्लू कोल्टस ने मैच के शुरुआत से दबदबा बना लिया था। विशाल ने 21वें मिनट में खाता खोल दिया। 
विज्ञापन


इसके बाद 36वें मिनट में कैफ ने गोल कर दिया। मध्यांतर तक भारतीय टीम 2-0 से आगे थी। लेविस ने 53वें मिनट में तीसरा गोल किया। एबरोलंग ने 62वें और मनभाकुपर ने 70वें मिनट में 5-0 से आगे कर दिया था। उसके बाद अरबाश (77 और 84 वां मिनट) ने दो गोल किए। एबरोलंग(82वां मिनट) ने एक गोल और कर दिया। भारत की टक्कर पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच होने वाले अन्य सेमीफाइनल के विजेता से होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें