फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डूरंड कप : बंगलूरू एफसी ने आर्मी ग्रीन को 3-2 से हराया, टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में बनाई जगह

Sun, 26 Sep 2021 08:02 AM IST
Kuldeep Singh स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता

सार

डूरंड कप फुटबॉल टूर्नामेंट में बंगलूरू एफसी ने शनिवार को रोमांचक मैच में आर्मी ग्रींस को 3-2 से हराकर जीत हासिल की। बंगलूरू एफसी की ओर से लालवमकिमा ने नौंवे और विबिन टीवी ने 89वें मिनट में गोल कर टीम को बढ़त दिला दी।
विज्ञापन
बंगलूरू एफसी - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बंगलूरू एफसी ने शनिवार को यहां रोमांचक मैच में आर्मी ग्रीन को 3-2 से हराकर डूरंड कप फुटबॉल टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में प्रवेश किया। अब बुधवार को बंगलूरू एफसी का सामना दूसरे सेमीफाइनल में एफसी गोवा से होगा। बंगलूरू के लिए वुंगंगायम मुईरंग ने 20वें, लियोन ऑगस्टीन ने 47वें और नामग्याल भूटिया ने 74वें मिनट में गोल किए।

विज्ञापन


आर्मी ग्रींस के लिए लालवमकिमा ने नौंवे और विबिन टीवी ने 89वें मिनट में गोल दागे। आर्मी ग्रीन ने शुरू में दबदबा बनाया और उन्हें इसका फायदा भी मिला जब लालवमकिमा के नौंवें मिनट में गोल कर टीम को बढ़त दिला दी। बंगलूरू एफसी ने हालांकि मुईरंग के 20वें मिनट में फ्री किक से किए गए गोल से बराबरी हासिल की।

लियोन ऑगस्टीन ने पहले हाफ के इंजुरी टाइम में गोल किया। दूसरे हाफ में नामग्याल भूटिया ने गोल कर अपनी टीम को दो गोल की बढ़त दिला दी। आर्मी ग्रींस के डिप मजूमदार और दीपक सिंह ने मौके बनाए और बंगलूरू पर दबाव बनाने का प्रयास किया। लेकिन बंगलूरू की रक्षात्मक पंक्ति ने बढ़त कायम रखी। अंत में हालांकि आर्मी ग्रीन ने 89वें मिनट में विबिन की बदौलत एक गोल किया लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें