फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोनाल्डो ने तोड़ा पेले का रिकॉर्ड, फुटबॉल इतिहास में सर्वाधिक गोल करने वाले दूसरे खिलाड़ी बने

Tue, 05 Jan 2021 09:19 AM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

  • रोनाल्डो सर्वाधिक गोल का रिकॉर्ड तोड़ने से दो शॉट दूर
  • इस सत्र के 11 मुकाबलों में 14 गोल कर चुके हैं रोनाल्डो
  • जोसेफ बिकान के नाम है सर्वाधिक गोल करने का रिकॉर्ड
विज्ञापन
- फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

क्रिस्टियानो रोनाल्डो फुटबॉल इतिहास में सर्वाधिक गोल करने वाले दुनिया के दूसरे फुटबॉलर बन गए हैं। जुवेंटस के स्टार स्ट्राइकर ने यूडिनीस के खिलाफ टीम की 4-1 की जीत में दो गोल दागे। इससे रोनाल्डो के कॅरिअर (क्लब 656, राष्ट्रीय टीम पुर्तगाल 102) के सभी मुकाबलों में 758 गोल हो गए हैं।

विज्ञापन


उन्होंने ब्राजील के दिग्गज फुटबॉलर पेले (क्लब 680, ब्राजील 77) का रिकॉर्ड तोड़ा। पुर्तगाल के 35 वर्षीय रोनाल्डो अब सबसे ज्यादा गोल करने का चेक गणराज्य के जोसेफ बिकान (759) का रिकॉर्ड तोड़ने से दो गोल दूर है।

पांचवें स्थान पर पहुंचा जुवेंटस: जुवेंटस की यह 14 मैचों में सातवीं जीत है और टीम 27 अंकों के साथ तालिका में पांचवें स्थान पर पहुंच गई है। रोनाल्डो (31वें, 70वें मिनट) दो गोल करने के अलावा फेडरिको चाइसा (49वें मिनट) के गोल में मदद की। एक गोल पाउला देबाला (90+3वें मिनट) ने दागा। यूडिनीस के लिए एकमात्र गोल मार्विन जीगेलार 90वें मिनट में किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

सर्वाधिक गोल दागने वाले पांच खिलाड़ी

खिलाड़ी देश गोल
जोसेफ बिकान चेक गणराज्य 759
क्रिस्टियानो रोनाल्डो पुर्तगाल 758
पेेले ब्राजील 757
लियोनल मेसी अर्जेंटीना 742
रोमारियो ब्राजील 734
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें