फीफा ने हंगरी के समर्थकों द्वारा नस्ली दुर्व्यवहार करने पर फुटबॉल विश्व कप के अगले क्वालिफायर मैच को दर्शकों के बिना खेलने की सजा सुनाई है। साथ ही हंगरी के फुटबॉल महासंघ पर करीब 1.60 करोड़ रुपये (2,17,000 डॉलर) का जुर्माना भी लगाया है।
फीफा ने बुडापेस्ट में इंग्लैंड के खिलाफ मैच के दौरान हंगरी के समर्थकों द्वारा नस्ली दुर्व्यवहार करने पर फुटबॉल विश्व कप के अगले क्वालिफायर मैच को दर्शकों के बिना खेलने की सजा सुनाई है।
विज्ञापन
हंगरी के फुटबॉल महासंघ पर 1.60 करोड़ रुपये का जुर्माना भी
फीफा ने साथ ही हंगरी के फुटबॉल महासंघ पर करीब 1.60 करोड़ रुपये (2,17,000 डॉलर) का जुर्माना भी लगाया है। यह इस खेल की वैश्विक शासी निकाय द्वारा किसी देश पर लगाए गए सबसे बड़े वित्तीय दंड में से एक है।
फीफा ने कहा कि मामले की सभी परिस्थितियों का विश्लेषण और विचार करने के बाद घटना की गंभीरता को देखते हुए समिति ने फैसला किया कि (हंगरी) फीफा प्रतियोगिताओं में अपने अगले दो घरेलू मैच दर्शकों के बिना खेलेगा, दूसरा मैच दो साल की परिवीक्षाधीन अवधि के लिए निलंबित रहेगा।
विज्ञापन
हंगरी और इंग्लैंड के बीच यह मुकाबला दो सितंबर को खेला गया था। मैच के दौरान कई समर्थकों ने नस्ली दुर्व्यवहार किया था। इसमें अश्वेत खिलाड़ियों रहीम स्टर्लिंग और जूड बेलिंगहैम को निशाना बनाया गया था। हंगरी को अपने अगले विश्व कप क्वालिफायार में नौ अक्तूूबर को खाली स्टेडियम में अल्बानिया की मेजबानी करनी होगी।