फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फुटबॉल: बार्सिलोना ने हेड कोच रोनाल्ड कोमैन को किया बर्खास्त, यह रही वजह

Thu, 28 Oct 2021 10:45 AM IST
ओम. प्रकाश स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

बार्सिलोना ने अपने हेड कोच रोनाल्ड कोमैन को पद से बर्खास्त कर दिया है। मेसी के बार्सिलोना छोड़ने के तीन महीने बाद उन्हें पद से हटाया गया है। बीते कुछ समय से बार्सिलोना की टीम बेहतर प्रदर्शन करने करने में नाकाम रही है।   
विज्ञापन
रोनाल्ड कोमैन - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बार्सिलोना ने अपनी टीम के खराब प्रदर्शन और हार के बाद मुख्य कोच रोनाल्ड कोमैन को पद से बर्खास्त कर दिया। क्लब ने गुरुवार को एक आधिकारिक बयान जारी कर कहा कि क्लब के अध्यक्ष जोआन लापोर्टा ने उन्हें रायो वालेकानो के खिलाफ हार के बाद इस निर्णय के बारे में सूचित किया। कोमैन आज टीम को अलविदा कहेंगे। लियोनेल मेसी के बार्सिलोना छोड़ने के तीन महीने बाद कोमैन के हटाने का फैसला किया गया। क्योंकि टीम काफी समय से संघर्ष कर रही थी। 

विज्ञापन


बार्सिलोना को ला लिगा में मिली हार

बुधवार को ला लिगा में बार्सिलोना और रायो वालेकाने के बीच मैच खेला गया। इस मुकाबले में बार्सिलोना को 1-0 से हार का सामना करना पड़ा। मैच समाप्त होने के तुरंत बाद क्लब की तरफ से कोमैन को हटाने का फैसला किया गया। इससे पहले रियल मैड्रिड ने भी बार्सिलोना को उसके घरेलू मैदान पर 2-1 से शिकस्त दी थी। 

कप्तान ने किया था बचाव 

कप्तान सर्गियो बासक्वेट्स ने कोमैन को बर्खास्त करने से पहले कहा था कि टीम के प्रदर्शन के लिए केवल कोमैन को दोषी नहीं ठहराया जा सकता। उन्होंने जोर देकर कहा था कि हम सभी इसके लिए जिम्मेदार हैं। लेकिन क्लब ने उनकी बातों पर ध्यान नहीं दिया। 
विज्ञापन

 

स्पेनिश लीग में बार्सिलोना का प्रदर्शन

स्पेनिश लीग में बार्सिलोना का प्रदर्शन निराशाजनक रहा। टीम ने 10 मैच खेले हैं जिनमें उसके 15 अंक हैं। वह अंकतालिका में नौवें स्थान पर है। इस सत्र में टीम को पांच मैचों में हार का सामना करना पड़ा है। जिसमें चैपियंस लीग में बायर्न म्यूनिख के खिलाफ मिली 3-0 की हार भी शामिल है। वहीं, रोनाल्ड कोमैन 15 महीने बार्सिलोना के कोच रहे। उनके नेतृत्व में टीम ने 67 मुकाबले खेले जिनमें 39 जीते और 16 हारे। इस दौरान 12 मैच ड्रा रहे। 
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें