अगले साल भारत में महिला एशियाई कप का आयोजन होना है। इसके लिए एशियाई फुटबॉल परिसंघ (एएफसी) ने मैचों की मेजबानी करने वाले तीन स्टेडियमों और अभ्यास स्थलों का मुआयना किया। एएफसी ने 2022 चरण के टूर्नामेंट के लिए जिन तीन स्टेडियम और उनसे जुड़ी सुविधाओं का दौरा किया, उनमें नवी मुंबई में डीवाई पाटिल स्टेडियम, मुंबई में मुंबई फुटबॉल एरीना-अंधेरी खेल परिसर और पुणे के बालेवाड़ी में शिवर छत्रपति खेल परिसर शामिल हैं। एशियाई फुटबॉल परिसंघ ने टूर्नामेंट के लिए खारघर और पुणे में नई ट्रेनिंग सुविधाओं की प्रगति भी देखी और संबंधित अधिकारियों ने टूर्नामेंट शुरू होने से पहले इनका काम पूरा होने का आश्वासन भी दिया।