पीएम शहबाज शरीफ के साथ अरशद नदीम
- फोटो : twitter
पाकिस्तान स्थित समाचार चैनल एआरवाई न्यूज को दिए एक इंटरव्यू में नदीम ने मजाक में कहा, 'यह सिर्फ एक भैंस है, वह मुझे इसके बदले पांच एकड़ जमीन दे सकते थे। लेकिन मैंने सोचा, ठीक है, एक भैंस भी बुरी नहीं है।' इतना कहने के बाद नदीम हंसने लगे। नदीम की पत्नी आयशा ने स्वीकार किया कि उनके पिता ने उसे उपहार के बारे में नहीं बताया था और उन्हें इसके बारे में एक इंटरव्यू से पता चला था।
अरशद नदीम और नीरज चोपड़ा
- फोटो : PTI
आयशा ने कहा, 'मुझे भी नहीं पता था, मुझे एक इंटरव्यू से पता चला।' फिर नदीम मजाक में कहते हैं, 'मैंने उनसे (पिता) कहा आप बहुत अमीर हैं और आपने हमें एक भैंस दी? मैंने उनसे कहा कि वह हमें पांच-छह एकड़ जमीन दे सकते थे, लेकिन उन्होंने अभी तक नहीं दिया है।'
अरशद नदीम और नीरज चोपड़ा
- फोटो : PTI