फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Doping: नाडा का बड़ा फैसला, 11 खिलाड़ियों पर लगे प्रतिबंध को घटाया, इनमें तीन राष्ट्रीय खेलों के प्रतिभागी

Tue, 16 Jan 2024 06:50 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

राष्ट्रीय खेलों में सात भारोत्तोलक डोपिंग के दोषी पाए गए थे। इनमें राष्ट्रमंडल चैंपियनशिप की कांस्य पदक विजेता वंदना गुप्ता भी शामिल थी। इनके अलावा जिन अन्य खिलाड़ियों के प्रतिबंध की अवधि घटाई गई है उनमें पहलवान अनिल मलिक और साइकिलिस्ट अनीता देवी भी शामिल हैं।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राष्ट्रीय डोपिंग रोधी एजेंसी (नाडा) ने मंगलवार को बड़ा फैसला लेते हुए 11 खिलाड़ियों पर लगे प्रतिबंध को हटाने का निर्णय लिया। इनमें तीन राष्ट्रीय खेलों के प्रतिभागी शामिल हैं। खिलाड़ियों को डोपिंग आरोप तुरंत स्वीकार करने का फायदा मिला है। नाडा ने प्रतिबंध को घटाकर तीन साल कर दिया है। डोपिंग के दोषी पाए गए खिलाड़ियों पर अमूमन चार साल का प्रतिबंध लगाया जाता है।
विज्ञापन


इन खिलाड़ियों में ट्रैक एवं फील्ड के तीन एथलीट कमलजीत कौर (100 मीटर और 200 मीटर), अजय कुमार (5000 मीटर और 10000 मीटर) और हरजोधवीर सिंह (5000 मीटर और 10000 मीटर) भी शामिल हैं, जिन्होंने 25 अक्टूबर से 9 नवंबर तक गोवा में राष्ट्रीय खेलों में हिस्सा लिया था। नाडा ने अपनी नवीनतम सूची में उन खिलाड़ियों के नाम दिए हैं जिनका प्रतिबंध घटाकर तीन साल कर दिया गया है। 

तीन भारोत्तोलक भी शामिल
इन खिलाड़ियों में तीन भारोत्तोलक प्रियदर्शनी थुरम (मेफेन्टरमाइन), मिथलेश सोनकर (एसएआरएम एलजीडी-4033) और एक नाबालिग (मिथाइलटेस्टोस्टेरोन) भी शामिल हैं लेकिन यह पता नहीं चला है कि उन्होंने राष्ट्रीय खेलों में अपनी स्पर्धा में भाग लिया था या नहीं।
विज्ञापन


वंदना गुप्ता भी डोपिंग की दोषी पाई गई थीं
राष्ट्रीय खेलों में सात भारोत्तोलक डोपिंग के दोषी पाए गए थे। इनमें राष्ट्रमंडल चैंपियनशिप की कांस्य पदक विजेता वंदना गुप्ता भी शामिल थी। इनके अलावा जिन अन्य खिलाड़ियों के प्रतिबंध की अवधि घटाई गई है उनमें पहलवान अनिल मलिक और साइकिलिस्ट अनीता देवी भी शामिल हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें