फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM Modi-Sreejesh: 'ये मारता है?', श्रीजेश के बेटे से पीएम मोदी ने पूछा सवाल तो मिला मजेदार जवाब, देखें वीडियो

Sat, 17 Aug 2024 08:49 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

पीएम ने श्रेयांश से मजाक करते हुए यह भी कहा कि आप यहीं रुक जाओ और बाकियों को जाने दो। इसका वीडियो फैंस खूब पसंद कर रहे हैं।
विज्ञापन
पीआर श्रीजेश और पीएम मोदी - फोटो : Twitter
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वतंत्रता दिवस के मौके पर भारतीय हॉकी से संन्यास ले चुके खिलाड़ी पीआर श्रीजेश और उनके परिवार से मुलाकात की। मुलाकात का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें पीएम मोदी को श्रीजेश के परिवार के साथ क्वालिटी टाइम बिताते देखा जा सकता है। इस क्लिप में पीएम मोदी श्रीजेश की ओर इशारा कर बेटे श्रीयांश से पूछते हैं, 'ये आपको मारता भी है?' इस पर श्रेयांश ने हां में सिर हिलाया। इसके बाद वहां मौजूद सभी लोग हंसने लगे। बाद में पीएम मोदी श्रेयांश को अपने हाथों से मिठाई खिलाते भी नजर आए। पीएम ने श्रीजेश की बेटी से भी बात की और श्रेयांश की ओर इशारा करते हुए पूछा कि आप दोनों में से कौन जीतता है, जब आप दोनों के बीच लड़ाई होती है तो। पीएम ने श्रेयांश से मजाक करते हुए यह भी कहा कि आप यहीं रुक जाओ और बाकियों को जाने दो। इसका वीडियो फैंस खूब पसंद कर रहे हैं।
विज्ञापन


 

श्रीजेश का नई दिल्ली अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर शानदार स्वागत किया गया था। उन्होंने कहा था कि वह अगले दो-तीन महीने खुद को मानसिक रूप से तैयार करने में बिताएंगे ताकि खिलाड़ी से कोच बन सकें। इसके बाद भारतीय हॉकी टीम ने रोड शो भी किया था, जिससे श्रीजेश काफी खुश नजर आए थे। उन्होंने कहा, 'देश के लिए कड़ी मेहनत करना, बलिदान देना और फिर पदक जीतना, यह सिर्फ मेरे लिए नहीं, बल्कि देश के लिए है। तो, इस खुशी का हिस्सा बनकर खुशी दोगुनी हो गई है।

अपने करियर के अगले चरण के बारे में श्रीजेश ने कहा कि वह जानते थे कि एक खिलाड़ी के तौर पर उन्हें क्या करना है. लेकिन एक कोच के रूप में मुझे क्या करना चाहिए या खिलाड़ी से कोच कैसे बनना है, मुझे उसके लिए मानसिक रूप से तैयार रहना होगा। इसलिए मैं अगले दो-तीन महीने इस पर खर्च करूंगा। एयरपोर्ट से बाहर आते ही लोगों ने श्रीजेश के पोस्टर के साथ उनका स्वागत किया। इसके बाद इस हॉकी खिलाड़ी ने एक ओपन-टॉप जीप में हवाई अड्डे से रोड शो किया।

पेरिस ओलंपिक में देश को लगातार दूसरा ओलंपिक कांस्य पदक दिलाने में अहम भूमिका निभाने के बाद श्रीजेश ने खेल को अलविदा कह दिया। वह अब जूनियर भारतीय हॉकी टीम के टीम कोच बनने जा रहे हैं। स्पेन के खिलाफ कांस्य पदक के मैच में श्रीजेश दीवार की तरह गोलपोस्ट पर खड़े थे। भारतीय पुरुष हॉकी टीम से पेरिस ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीतने की उम्मीद थी, स्वर्ण तो नहीं आया, लेकिन भारतीय टीम कांस्य पदक को बरकरार रखने में कामयाब रही है। भारत ने टोक्यो 2020 में 41 साल का पदक का सूखा समाप्त किया था और मनप्रीत सिंह की अगुआई में कांस्य पदक जीता था। अब तीन साल बाद भारतीय टीम ने पेरिस ओलंपिक में भी कांस्य पदक जीता है।
विज्ञापन

भारत ने कांस्य पदक के मुकाबले में स्पेन को 2-1 से हरा दिया। इससे पहले सेमीफाइनल में भारत को जर्मनी के हाथों 3-2 से हार का सामना करना पड़ा था। भारत ने 1980 में मॉस्को ओलंपिक के बाद से इन खेलों में अब तक स्वर्ण नहीं जीता है। ओलंपिक में जिस खेल में भारत को सबसे ज्यादा सफलता मिली है वो हॉकी ही है। भारत अब तक हॉकी में कुल 13 पदक जीत चुका है जिसमें आठ स्वर्ण, एक रजत और चार कांस्य पदक शामिल हैं।भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने 52 साल बाद लगातार दो ओलंपिक में पदक जीते हैं। इससे पहले 1968 और 1972 में ऐसा हुआ था। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें