फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Davis Cup: जोकोविच ने दिलाई सर्बिया को ऑस्ट्रिया पर बढ़त, एकल मैचों में नोवाक की 15वीं जीत, स्पेन को इक्वाडोर पर बढ़त 

Sat, 27 Nov 2021 10:22 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, इंसब्रक (ऑस्ट्रिया)

सार

लोपेज को एकल मुकाबला इसलिए खेलना पड़ा क्योंकि कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के कारण कार्लोस अलकाराज टीम से बाहर हो गए थे। ग्रुप ई में इटली ने 32 बार के चैंपियन अमेरिका को हराया।
विज्ञापन
नोवाक जोकोविच - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शीर्ष रैंकिंग वाले नोवाक जोकोविच ने डेविस कप फाइनल्स में सर्बिया को जीत दिलाई जबकि 40 वर्ष के फेलिसियानो लोपेज ने गत चैंपियन स्पेन को शानदार शुरुआत दिलाई। जोकोविच ने डेनिस नोवाक को 6-3, 6-2 से मात देकर सर्बिया को मेजबान ऑस्ट्रिया पर 2-0 से बढ़त दिलाई। 
विज्ञापन


वहीं दुसान लाजोविच ने गेराल्ड मेल्जर को तीन सेटों में हराया। डेविस कप एकल मैचों में जोकोविच का विजय अभियान 15 मैचों का हो गया है। वहीं मैड्रिड में ग्रुप ए के मुकाबले में स्पेन को इक्वाडोर पर बढ़त मिल गई जब लोपेज ने राबर्टो किरोज को 6-3, 6-3 से मात दी। पाब्लो कारेनो बस्टा ने इसके बाद एमिलियो गोमेज को हराया। 

लोपेज को एकल मुकाबला इसलिए खेलना पड़ा क्योंकि कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के कारण कार्लोस अलकाराज टीम से बाहर हो गए थे। ग्रुप ई में इटली ने 32 बार के चैंपियन अमेरिका को हराया।
विज्ञापन


लोरेंजो सोनेगो ने रीली ओपेलका को 6-3, 7-6 से मात दी जबकि जानिक सिनेर ने जॉन इसनेर को 6-2, 6-0 से हराया।  युगल में राजीव राम और जैक सॉक ने फेबियो फोगनिनी और लोरेंजो मुसेती को हराकर स्कोर 2-1 कर दिया।

दुनिया के नंबर एक खिलाड़ी जोकोविच के खाते में 35 डेविस कप जीत हो गई हैं। उन्होंने कहा कि हम एक व्यक्तिगत खेल के हिस्से हैं लेकिन सर्बिया के लिए खेलना फख्र की बात है। जब भी टीम को जरूरत होती है, मैं खेलना पसंद करता हूं। अतिरिक्त प्रेरणा मिलती है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें