फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शतरंज: 13 जीत के साथ भारतीय ग्रैंडमास्टर अर्जुन रहे तीसरे स्थान पर, पहली 10 बाजियों में 9.5 अंक हासिल किए

Wed, 10 Nov 2021 01:57 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, रीगा (लातविया)।

सार

इस भारतीय ग्रैंडमास्टर ने पहली 10 बाजियों में 9.5 अंक हासिल किए। इस बीच लेवोन आरोनियन, डेविड हावेल और रऊफ मामेदोव जैसे खिलाड़ियों पर 2-0 से जीत दर्ज की।
विज्ञापन
भारत के युवा ग्रैंडमास्टर अर्जुन एरिगैसी - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत के युवा ग्रैंडमास्टर अर्जुन एरिगैसी ने लिडोरेस अबे ब्लिट्ज शतरंज टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करते हुए तीसरा स्थान हासिल किया। अठारह वर्षीय अर्जुन ने अच्छी शुरुआत करते हुए पहली नौ बाजियां जीती। उन्होंने 107.2 ब्लिट्ज रेटिंग अंक हासिल किए जिससे वह 2730 ईएलओ रेटिंग अंकों के साथ दुनिया के शीर्ष 30 खिलाड़ियों  में पहुंच गए। 
विज्ञापन


इस भारतीय ग्रैंडमास्टर ने पहली 10 बाजियों में 9.5 अंक हासिल किए। इस बीच लेवोन आरोनियन, डेविड हावेल और रऊफ मामेदोव जैसे खिलाड़ियों पर 2-0 से जीत दर्ज की और अमेरिका के फैबियानो कारुआना को भी हराया। अंतिम दौर में हालांकि यूक्रेन के किरील शेवचेंको ने उन्हें 2-0 से हरा दिया। 

उन्होंने आखिर में कारुआना के समान 13.5 अंक हासिल किए। उन्होंने 18 बाजियों में से 13 जीती, एक ड्रा खेली और आखिरी चार हारीं। शेवचेंको ने 14 अंकों के साथ खिताब जीता। भारत के अन्य खिलाड़ियों में निहाल सरीन 17वें, बी अधिबान 30वें और के शशिकिरण 50वें स्थान पर रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें