फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Brazil Football: फीफा की ब्राजील फुटबॉल परिसंघ को निलंबित करने की धमकी, जानें क्या है पूरा मामला

Mon, 25 Dec 2023 10:36 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

रियो डि जनेरियो की एक अदालत ने पिछले साल फुटबॉल संस्था के चुनाव में अनियमितताओं के कारण रोड्रिग्स और सीबीएफ में उनके द्वारा नियुक्त सभी लोगों को सात दिसंबर को पद से हटा दिया था। ब्राजील की दो अदालतों ने पिछले सप्ताह इस फैसले को बरकरार रखा।
विज्ञापन
ब्राजील की टीम - फोटो : FIFA/वेबसाइट
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विश्व फुटबॉल की शीर्ष संस्था फीफा ने ब्राजील को चेतावनी दी है कि अगर उसकी फुटबॉल संस्था के हस्तक्षेप के कारण जनवरी में नए अध्यक्ष का चुनाव होता है तो वह उसकी राष्ट्रीय टीमों और क्लबों को अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भाग लेने से निलंबित कर सकता है। फीफा ने ब्राजील फुटबॉल परिसंघ (सीबीएफ) को पत्र लिखकर कहा है कि अगर उसने इंतजार करने की उसकी अपील पर ध्यान देने के बजाय एडनाल्डो रोड्रिग्स की जगह नए अध्यक्ष का चयन करने के लिए चुनाव कराने में जल्दबाजी दिखाई तो उसे निलंबन का सामना करना पड़ सकता है।
विज्ञापन


रियो डि जनेरियो की एक अदालत ने पिछले साल फुटबॉल संस्था के चुनाव में अनियमितताओं के कारण रोड्रिग्स और सीबीएफ में उनके द्वारा नियुक्त सभी लोगों को सात दिसंबर को पद से हटा दिया था। ब्राजील की दो अदालतों ने पिछले सप्ताह इस फैसले को बरकरार रखा। फीफा अपने सदस्य संघों के कामकाज में सरकार या किसी तीसरे पक्ष के हस्तक्षेप को स्वीकार नहीं करता है और इसलिए पांच बार के विश्वकप विजेता ब्राजील को समस्या का समाधान होने तक प्रमुख प्रतियोगिताओं से बाहर रहना पड़ सकता है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें