फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Thailand Masters: वेई को सीधे गेमों में हराकर श्रीकांत दूसरे दौर में पहुंचे, अब हमवतन मंजूनाथ से होगा सामना

Wed, 31 Jan 2024 10:44 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बैंकॉक।

सार

श्रीकांत दूसरे दौर में हमवतन मिथुन मंजूनाथ से भिड़ेंगे, जिन्होंने पुरुष एकल के पहले दौर के मुकाबले में हांगकांग के जेसन गुनावन को 21-17, 21-8 से शिकस्त दी।
विज्ञापन
किदांबी श्रीकांत - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी किदांबी श्रीकांत ने बुधवार को यहां चीनी ताइपे के वैंग जू वेई को सीधे गेमों में हराकर थाईलैंड मास्टर्स टूर्नामेंट के दूसरे दौर में जगह बनाई। दुनिया के पूर्व नंबर एक खिलाड़ी श्रीकांत ने पहले दौर के मुकाबले में वैंग को 45 मिनट में 22-20, 21-19 से हराया।
विज्ञापन


श्रीकांत दूसरे दौर में हमवतन मिथुन मंजूनाथ से भिड़ेंगे, जिन्होंने पुरुष एकल के पहले दौर के मुकाबले में हांगकांग के जेसन गुनावन को 21-17, 21-8 से शिकस्त दी। एस शंकर मुथुस्वामी सुब्रमण्यम ने भी पहले दौर के मुकाबले में मलेशिया के लियोंग जुन हाओ को सीधे गेमों में 21-14, 21-17 से हराया। समीर वर्मा पहले दौर में हांगकांग के एनजी का लोंग एंगस के खिलाफ 14-21, 18-21 की हार के साथ प्रतियोगिता से बाहर हो गए जबकि किरण जॉर्ज चीन के लेई लैन शी के खिलाफ मुकाबले में 17-21 से पिछड़ने के बाद मैच से हट गए।

मालविका बंसोड़ और अस्मिता चालिहा ने महिला एकल वर्ग के दूसरे दौर में जगह बनाई। अस्मिता ने वोंग लिंग चिंग को 21-10, 21-16 से शिकस्त दी जबकि मालविका ने पेरू की इनेस लूसिया कास्टिलो सालाजार को 22-20, 21-8 से हराया। मालविका अगले दौर में थाईलैंड की बुसानन ओंगबामरुंगफान से भिड़ेगी जिन्होंने भारत की इमाद फारूकी सामिया को 21-14 21-18 से हराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें