ओलंपिक कांस्य पदक विजेता भारतीय बैडमिंटन स्टार साइना नेहवाल ने जीत के सफर को आगे बढ़ाते हुए एशिया बैडमिंटन चैंपियनशिप के सेमीफाइनल में पहुंच गई हैं।
पांचवीं वरीयता प्राप्त साइना ने क्वार्टर फाइनल मैच में शिजियान वांग को आसान मुकाबले में 21-16, 21-19 से हरा दिया। मेजबान चीन की तीसरी वरीयता प्राप्त वांग को साइना ने कभी भी उभरने नहीं दिया। साइना ने पहला गेम 21-16 से जीत लिया, फिर अगले गेम में भी 21-19 से हराकर अंतिम चार में अपनी जगह पक्की कर ली।
इससे पहले साइना ने थाईलैंड की निचोन जिंडापोल को भी सीधे गेमों में 21-14, 21-18 से पराजित किया था। मैच में साइना को ज्यादा पसीना नहीं बहाना पड़ा और दोनों गेमों में उन्होंने शुरुआत में ही बढ़त बना ली और उसे कायम रखा।
पिछले दो मुकाबलों में विश्व में आठवें नंबर की खिलाड़ी साइना शिजियान वांग से पराजित हुई थीं, लेकिन आज उन्होंने पिछली हार का बदला ले लिया।