फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साइना क्वार्टर फाइनल में पहुंची, सिंधू बाहर

Thu, 28 Apr 2016 05:14 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
- फोटो : getty
विज्ञापन
ओलंपिक कांस्य पदक विजेता भारतीय बैडमिंटन स्टार साइना नेहवाल बृहस्पतिवार को यहां एशिया बैडमिंटन चैंपियनशिप के क्वार्टर फाइनल में पहुंच गई जबकि अन्य भारतीय खिलाड़ी पीवी सिंधू हारकर बाहर हो गईं।
विज्ञापन


पांचवीं वरीयता प्राप्त साइना ने थाईलैंड की निचोन जिंडापोल को सीधे गेमों में 21-14, 21-18 से पराजित किया। साइना को ज्यादा पसीना नहीं बहाना पड़ा और दोनों गेमों में उन्होंने शुरुआत में ही बढ़त बना ली और उसे कायम रखा।

विश्व में आठवें नंबर की खिलाड़ी साइना नेहवाल की टक्कर अब तीसरी वरीयता प्राप्त चीन की शिजियान वांग से होगी। पिछले दो मुकाबलों में साइना इस चीनी प्रतिद्वंद्वी से पराजित हुई हैं।
विज्ञापन


अन्य भारतीय खिलाड़ी पीवी सिंधू को एक घंटे तक चले मुकाबले में चीन ताइपे की ताई जु यिंग से 21-13, 20-22, 8-21 से पराजित होना पड़ा। सिंधू एक समय दूसरे गेम में 12-6 से बढ़त पर थीं और उनका पलड़ा भारी नजर आ रहा था लेकिन चीन ताइपे की खिलाड़ी ने जोरदार पलटवार करते हुए स्कोर 15-15 किया।
विज्ञापन


सिंधू फिर 20-19 से आगे हो गईं थीं लेकिन महत्वपूर्ण क्षणों में ताई जु यिंग ने बाजी मार ली। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें