फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध मौत: जूनियर नेशनल बैडमिंटन चैंपियन घर की छत पर बेहोश मिली, डॉक्टर ने मृत घोषित किया, 12 बार नेशनल्स खेल चुकीं

Thu, 30 Sep 2021 10:27 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बैतूल

सार

सेंट्रल स्कूल की छात्रा श्रुति इसी साल 12वीं पास हुई थी। सारणी एसडीओपी महेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि मौत के कारणों का खुलासा नहीं हुआ है।
विज्ञापन
श्रुति 12 बार नेशनल्स खेल चुकी थीं। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

17 साल की जूनियर नेशनल बैडमिंटन चैंपियन श्रुति सोनी की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। वह मध्य प्रदेश के बैतूल के सारणी में घर की छत पर मृत अवस्था में मिली। हालांकि, अब तक मौत के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है। शुक्रवार को शव का पोस्टमार्टम होगा। श्रुति 12 बार नेशनल्स खेल चुकी थीं। 
विज्ञापन


श्रुति के पिता निकुंज सोनी सतपुड़ा थर्मल पावर स्टेशन के पावर हाउस नंबर-4 में डीई के पद पर तैनात हैं। बताया जा रहा है कि श्रुति गुरुवार शाम घर की छत पर गर्भवती बिल्ली के लिए घर बनाने गई थी, ताकि वह उसमें आराम से रह सके। आधे घंटे तक नीचे नहीं आने पर मां ने ऊपर जाकर देखा, तो वह बेहोशी की हालत में थी। इसके बाद श्रुति को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। 

सेंट्रल स्कूल की छात्रा श्रुति इसी साल 12वीं पास हुई थी। सारणी एसडीओपी महेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि मौत के कारणों का खुलासा नहीं हुआ है। श्रुति के शरीर पर न तो चोट के निशान हैं और न ही संदेहास्पद चीजें नजर आई हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कहा जा सकेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें