फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डच ओपन बैडमिंटन : गत चैंपियन भारत के लक्ष्य सेन फाइनल में सिंगापुर के लोह किएन यू से हारे 

Mon, 18 Oct 2021 05:00 AM IST
Kuldeep Singh स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अल्मेरे (नीदरलैंड)

सार

डच ओपन बैडमिंटन के फाइनल में भारत के लक्ष्य सेन को रविवार को दुनिया के 25वें नंबर के खिलाड़ी लोह किएन यू के खिलाफ एकल फाइनल में 12-21, 16-21 से हार का सामना करना पड़ा।
 
विज्ञापन
लक्ष्य सेन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गत चैंपियन भारत के लक्ष्य सेन को डच ओपन बैडमिंटन के फाइनल में रविवार को यहां सिंगापुर के लोह किएन यू के खिलाफ एकल फाइनल में 12-21, 16-21 से हार का सामना करना पड़ा। दुनिया के 25वें नंबर के खिलाड़ी सेन ने फाइनल तक के सफर में कनाडा के जियाडोंग शेंग, पुर्तगाल के बनार्डो एटिलानो, सिंगापुर के जिया हेंग तेह और बेल्जियम के जूलियन कैरागी को हराया।

विज्ञापन


बीस साल के लक्ष्य ने 2019 में यहां खिताब जीता था और इस साल वह शीर्ष वरीय थे। पिछले साल कोरोना के कारण टूर्नामेंट नहीं हुआ था। अन्य भारतीयों में अजय जयराम, सिरिल वर्मा और राहुल शुरुआती दौर में हार गए थे। महिला एकल में आकृषि कश्यप सेमीफाइनल में पहुंचने में सफल रहीं जहां उन्हें इंग्लैंड की एबिगली होल्डन ने 21-17, 21-9 से हराया। इरा शर्मा क्वार्टर फाइनल में हंगरी की विवियन से 19-21, 23-21, 15-21 से हार गईं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें